भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट में गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब भारत बांग्लादेश की मेजबानी टेस्ट मैच में करेगा। इंग्लैंड को 4-0 से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य बांग्लादेश को भी मात देकर अपनी बादशाहत साबित करने का होगा। भारत पिछले 17 मैचों में 1 भी मैच नहीं हारा है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के शेरों को हार का स्वाद चखाएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी
2 of 8
टीम इंडिया
- फोटो : getty
इस मैच को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले अभ्यास के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि टीम इंडिया इस मैच के लिए तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रही। कोच अनिल कुंबले का भी मानना है कि भारतीय उपमहाद्वीप में बांग्लादेश का खेल और भी निखर जाता है। ऐसे में दोनों के बीच मैच रोमांचक होगा। जानिए कौन-कौन से 11 खिलाड़ी उतर सकते हैं बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में:
विज्ञापन
बांग्लादेश के शेरों को हार का स्वाद चखाएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी
3 of 8
केएल राहुल
- फोटो : getty
सलामी बल्लेबाज
इस मैच के लिए संभवत: मुरली विजय और लोकेश राहुल ही टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे। वैसे तो टीम में अजिंक्य रहाणे और अभिनव मुकुंद भी मौजूद है, मगर इन दोनों की दावेदारी फीकी ही नजर आती है। यदि कोहली चाहें, तो रहाणे से सलामी बल्लेबाजी का प्रयोग आजमा सकते हैं।
बांग्लादेश के शेरों को हार का स्वाद चखाएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी
4 of 8
करुण नायर
- फोटो : espncricinfo
मध्यक्रम
चेतेश्वर पुजारा औ विराट कोहली की जगह नंबर 3 और नंबर 4 पर तय है। कोहली और पुजारा ने अपने क्रम को बखूबी संभाले रखा है। दोनों का प्रदर्शन गजब का रहा है। ऐसे में एकमात्र दिक्कत नंबर 5 पर आती है कि रहाणे या करुण नायर किसको जगह दी जाए। जहां तक संभव है, रहाणे ही अंतिम एकादश में होंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश के शेरों को हार का स्वाद चखाएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी
5 of 8
रिद्धिमान साहा
- फोटो : getty
विकेटकीपर
अजिंक्य रहाणे के बाद टीम के विकेटकीपर रिदिमान साहा बल्लेबाजी करने आएंगे। साहा चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। साहा के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल तो नहीं, मगर वो चाहेंगे कि एक बार अपनी पुरानी लय पकड़ लें और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफी सीरीज के लिए कम कस लें।
विज्ञापन
बांग्लादेश के शेरों को हार का स्वाद चखाएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी
6 of 8
आर अश्विन
- फोटो : PTI
ऑलराउंर
इस जगह के लिए रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का नाम ही सबसे बेहतर विकल्प माना जात है। दोनों को जोड़ी ने पिछले समय टीम के लिए गेंद से काफी मैच तो जीते ही हैं, बल्कि बल्ले से भी अमूल्य योगदान दिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के शेरों को हार का स्वाद चखाएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी
7 of 8
कुलदीप यादव
स्पिनर
अश्विन की ऑफस्पिन और जडेजा की लेफ्टआर्म स्पिन के साथ तीसरे स्पिनर की भूमिका में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। अमित मिश्रा की जगह टीम में शामिल किए गए कुलदीप के लिए कई दिग्गज पैरवीं कर चुके हैं। ऑफस्पिनर जयंत यादव की दावेदारी यादव की कलाई के आगे थोड़ी कमजोर पड़ती है।
बांग्लादेश के शेरों को हार का स्वाद चखाएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी
8 of 8
उमेश यादव
- फोटो : Getty
तेज गेंदबाज
भारत के बाद इस दावेदार के लिए तीन विकल्प मौजूद हैं। इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव में कोहली सिर्फ दो गेंदबाजों को अंतिम XI में जगह दे सकते हैं। ज्यादातर क्रिकेट पंडित इशांत और उमेश पर दांव लगाएंगे, मगर हैदराबाद की पिच पर सबसे ज्यादा खेलने वाले भुवी भी इस मैच में टीम के लिए गेंद संभाल सकते हैं।