फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri, 21 Oct 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
टीम इंडिया - फोटो : getty
न्यूजीलैंड ने दिल्ली में खेले गए दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में भारत को एक रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हरा दिया। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने शानदार 118 रन बनाये। भारत का कोई बल्लेबाज नहीं चला और कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तक न बना सका। भारत के लिए केदार जाधव ने सर्वाधिक 41 रन का पारी खेली।
Trending Videos
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

2 of 9
टीम इंडिया - फोटो : getty
पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है और तीसरा एकदिवसीय 23 अक्टूबर को मोहाली में खेला जाएगा। इस मैच में हार के बाद कई दिलचस्प आंकड़े और रिकॉर्ड देखने को मिले। डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर:
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

3 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
न्यूजीलैंड ने 2003 में हुए कटक वनडे के बाद पहली बार भारत खिलाफ भारत में जीता। उस समय दोनों टीमों के मौजूदा कप्तानों ने अपना डेब्यू भी नहीं किया था। इस बीच न्यूजीलैंड को 8 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

4 of 9
केन विलियमसन - फोटो : twitter
केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ पहला और करियर का आठवां शतक लगाया। भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले वो तीसरे कीवी कप्तान बन गए हैं। विलियमसन ने भारत के खिलाफ अपने आखिरी सात एकदिवसीय मैचों में 6 अर्धशतक लगाये हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

5 of 9
क्रिकेट - फोटो : twitter
न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर 3 टेस्ट और 2 वनडे मिला कर अब तक 5 बार टॉस हुआ है। इस दौरे पर न्यूजीलैंड पांचो टॉस हारी है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

6 of 9
रोहित शर्मा - फोटो : getty
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने अपने 150 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे किये। अपने करियर के 150 मैचों में भारत की तरफ से उनसे ज्यादा रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली ने बनाएं हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

7 of 9
टॉम लेथम - फोटो : ESPN
टॉम लैथम ने इस दौरे के पांचो मैच खेले हैं। लेकिन यह पहली बार हुआ कि उन्होंने इस दौरे के किसी मैच में अर्धशतक न लगाया है। दूसरे वनडे में लेथम ने 46 बनाए।

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

8 of 9
क्रिकेट - फोटो : twitter
2005 के बाद पहली बार फिरोजशाह कोटला में भारत को अंतर्राष्ट्रीय वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। उस समय भारत को पाकिस्तान ने 159 रनों से हराया था। कोटला में किसी भी डे-नाइट वनडे में यह भारत की पहली हार है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया ने बनाया हार का शर्मनाक रिकॉर्ड

9 of 9
टीम इंडिया - फोटो : getty
भारत की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में ये 400वीं हार है और ये रिकॉर्ड बनाने वाली वो पहली टीम है। 901 मैचों में भारत के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड आया है। दूसरे नंबर पर 383 हार के साथ पाकिस्तान और तीसरे नंबर पर 373 हार के साथ श्रीलंका की टीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें