फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: आईपीएल में आखिरी बार दिखेगा RCB का यह दिग्गज? अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर भी ले सकते हैं फैसला

Thu, 07 Mar 2024 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

38 वर्षीय कार्तिक ने 2008 से लेकर अब तक आईपीएल के सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है और पिछले 16 सीजन  में सिर्फ दो मैच नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
1 of 8
संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग में अपने आखिरी सीजन के लिए कमर कस रहे हैं। यह अनुभवी खिलाड़ी आगामी सत्र के अंत के बाद संन्यास ले ले सकता है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है और आरसीबी की टीम पहले दिन ही डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आईपीएल के बाद ही कार्तिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने पर फैसला कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
38 वर्षीय कार्तिक ने 2008 से लेकर अब तक आईपीएल के सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है और पिछले 16 सीजन  में सिर्फ दो मैच नहीं खेले हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'यह 2024 संस्करण उनका (दिनेश कार्तिक का) आखिरी आईपीएल होगा। वह आईपीएल के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास पर फैसला करेंगे।' आईपीएल में सबसे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक, कार्तिक ने लीग में छह टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन

3 of 8
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
2011 में किंग्स इलेवन पंजाब में जाने से पहले कार्तिक ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। 2014 में दिल्ली वापस जाने से पहले उन्होंने 12.5 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर मुंबई इंडियंस के साथ दो सीजन (2012, 2013) बिताए। रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें 2015 में 10.5 करोड़ रुपये में साइन किया था और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चार सीजन (2018 से 2021) बिताने से पहले उन्होंने 2016 और 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेला था।

4 of 8
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने 2018 में कोलकाता को आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाया और 2019 में उनके नेतृत्व में केकेआर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। आईपीएल 2022 से पहले, कार्तिक को केकेआर ने रिलीज कर दिया था और आरसीबी ने उन्हें दूसरी बार 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुख्य रूप से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए उन्होंने आरसीबी के लिए 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से भी बुलावा आया था और वह टी20 विश्व कप 2022 में खेले थे। हालांकि, यह टूर्नामेंट उनके लिए भारत की जर्सी में आखिरी टूर्नामेंट साबित हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने आईपीएल 2022 में 16 मैचों में 55 की औसत और 183.33 की विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 330 रन बनाए थे। इसकी वजह से बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में भी पहुंची थी। इसके बाद कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ICC T20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई थी, लेकिन उस टूर्नामेंट में वह उम्मीद के मुताबिक चमक नहीं बिखेर सके थे, क्योंकि रोहित शर्मा की टीम चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 8
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कार्तिक ने कमेंट्री में चमक बिखेरी। वह कई बड़े टूर्नामेंट्स में कमेंट्री कर चुके हैं। इनमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 फाइनल और 2023 फाइनल शामिल है। इसके अलावा वनडे विश्व कप 2023 में भी वह कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय करियर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, उनका करियर एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एमएस धोनी के साथ टकराव में रहा।
विज्ञापन

7 of 8
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू के बाद उन्होंने 26 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 1025 रन बनाए हैं और 57 कैच और छह स्टंप किए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2018 में खेला था। वनडे में उन्होंने 2004 और 2019 के बीच 94 मैचों में 1752 रन बनाए और 64 कैच और सात स्टंपिंग करने में सफल रहे। 2006 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने के बाद कार्तिक का भारत के लिए आखिरी मैच 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ  था। उन्होंने 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 686 रन बनाए और 30 कैच और आठ स्टंप किए।
विज्ञापन

8 of 8
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने 242 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 25.81 की औसत और 132.71 के स्ट्राइक रेट से 20 अर्धशतकों के साथ 4516 रन बनाए हैं। उन्होंने 141 कैच और 36 स्टंपिंग की है। उन्होंने हाल ही में नवी मुंबई में डीवाई पाटिल टी20 कप में हिस्सा लिया था। वह अपने आखिरी आईपीएल में रन बनाने का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। आरसीबी की टीम से उनके सभी मैच खेलने की संभावना है। कार्तिक भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में भी कमेंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें