भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैच किसी जंग से कम नहीं होता। राजनीति और कूटनीति के स्तर पर विवादों और विरोध का शिकार होने के बाद दोनों ही देशों ने लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ को सीरीज नहीं खेली है। हालांकि, ब़ड़े टूर्नामेंट्स में दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ जरूर खेले हैं।
विज्ञापन
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
2 of 7
fight on cricket ground
मगर खबर है कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होने वाले हैं। जून में इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों देशों की टीमें मार्च के महीने में एक दूसरे टकराने वाली हैं।
विज्ञापन
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
3 of 7
क्रिकेट
- फोटो : Tribune
दोनों देशों के बीच यह मुकाबला एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के इमर्जिंग कप में होगा। इस कप में अंडर-23 के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और इस प्रतियोगिता आयोजन 15 से 26 मार्च के बीच बांग्लादेश में किया जाएगा। 2013 में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
4 of 7
बीसीसीआई
- फोटो : getty
बीसीसीआई के क्रिकेट ऑपरेशन के जनरल मैनेजर एमवी श्रीधर ने कहा, “भारत इस टूर्नामेंट के लिए टीम भेज रहा है। ये एसीसी का टूर्नामेंट है, तो हमें टीम भेजनी चाहिए। ये भारत-पाकिस्तान सीरीज नहीं है और ये अलग है।”
विज्ञापन
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
5 of 7
Surya kumar yadav
- फोटो : PTI
इस बार के टूर्नामेंट में हालांकि आयोजकों ने एक नया नियम प्रस्तावित किया है। हर टीम में 23 साल के ऊपर के 4 खिलाड़ी खेल सकते हैं। पिछली बार आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। इस बार सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ लीग राउंड में खेलेंगी और उसके बाद नॉक-आउट स्टेज शुरू होगा।
विज्ञापन
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
6 of 7
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ESPN
पिछले कुछ समय में भारतीय अंडर 19 टीम ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है और ऐसी उम्मीद है कि इमर्जिंग कप के लिए उस टीम के खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान के अलावा मेजबान बांग्लादेश और अफगानिस्तान से चुनौती मिल सकती है।
मार्च में क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
7 of 7
केएल राहुल
- फोटो : getty
2013 में भारत ने अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के चलते सेमीफाइनल जीता। फाइनल में भारत ने बाबा अपराजित के 3 विकेट और मैन ऑफ़ द मैच केएल राहुल के नाबाद 93 रनों की बदौलत पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराया था। भारत की विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे।