रविवार को मैनचेस्टर में दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होगी। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें 7वीं बार टकराएंगी। इससे पहले विश्व कप के इतिहास में कुल 6 बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई है। इस दौरान हर बार भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी है।
वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आखिरी बार 4 साल पहले 2015 में आमने-सामने थी जिसमें भारत ने 76 रन से जीत दर्ज की थी।
आईए एक नजर डालते हैं उन सभी छह मुकाबले और उनके परिणाम पर।
विज्ञापन
2 of 7
Sachin Tendulkar
1992 में पहली बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई, सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 43 रन से जीत दर्ज की। 54 रन की पारी और 10 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लेने के लिए सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : social media
1996 में बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 39 रनों से हराया, मैच में 93 रन बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
4 of 7
वेंटटेश प्रसाद
- फोटो : social media
1999 में मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों 47 रनों से शिकस्त मिली। भारत के 227 के जवाब में पाकिस्तानी टीम 180 पर ढेर हो गई। मैच में 9.3 ओवर की गेंदबाजी में दो मैडेन के साथ 27 रन देकर 5 विकेट झटकने वाले वेंकटेश प्रसाद को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
2003 में सेंचूरियन में भारत ने 26 गेंद शेष रहते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के 273 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 45.4 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में मात्र 75 गेंदों में 98 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : CricketCountry.com
2011 में चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई। मैच में एक बार फिर से भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर जीत हासिल की। मुकाबले में 85 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
2015 में एडिलेड में भारत के 300 रनों के लक्ष्य के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम 224 रन पर ढेर हो गई और भारत ने मुकाबला 76 रनों से जीत लिया। 107 रनों की शतकीय पारी खेलने के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच दिया गया।