विराट कोहली और मोहम्मद आमिर
- फोटो : icc
कोहली ने कहा कि वह अपना ध्यान तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ होने वाले व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित नहीं कर रहे हैं। मैच से पहले कोहली ने कहा, ‘मैं टीआरपी के लिए कुछ नहीं कहूंगा।’ कोहली ने कहा, ‘आपको किसी भी गेंदबाज की ताकत की कद्र करनी चाहिए।
दोनों टीमों के बीच इससे पहले, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला हुआ था। फाइनल में आमिर ने भारत के शीर्ष क्रम को पवेलियन की राह दिखाई थी। आमिर ने शिखर धवन, रोहित शर्मा और कोहली को पहले नौ ओवर के अंदर ही निपटा दिया था और भारतीय टीम वह मैच 180 रनों से हारी थी।
आमिर के फॉर्म में उसके बाद से थोड़ी गिरावट आई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की चिंता बढ़ा दी है। कोहली ने यह भी नहीं बताया कि क्या वह अगले मैच में गेंदबाजी क्रम में कोई परिवर्तन करेंगे या नहीं।