आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारत और न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप में 8वीं बार टकराएंगी। इससे पहले विश्व कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कुल 7 बार आमने-सामने रही हैं। इस दौरान दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का ही रहा है।
न्यूजीलैंड ने जहां 4 मुकाबले जीते हैं वहीं टीम इंडिया ने 3 मैचों में बाजी मारी है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आखिरी बार 16 साल पहले 2003 में आमने-सामने थी जिसमें भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी।
आईए एक नजर डालते हैं उन सभी सातों मुकाबले और उनके परिणाम पर।