भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो चुका है, लेकिन इस मैच के दौरान ईशान किशन बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
1 of 10
(बाएं) मक्खी से परेशान ईशान किशन और (दाएं) कैच छोड़ने के बाद संजू
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया वनडे सीरीज अपने नाम करने से सिर्फ एक जीत दूर है। इस मैच में सभी की निगाहें कप्तान लोकेश राहुल पर थीं। उन्होंने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हालांकि, चोट से वापसी कर रहे दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की और तीन अहम विकेट चटकाए।
भारत के लिए यह मैच शानदार रहा, लेकिन ईशान किशन इस मैच के दौरान दो बार परेशान हुए। पहले एक कीड़े ने राष्ट्रगान के दौरान उन्हें परेशान किया। इसके बाद वो अपनी बल्लेबाजी का इंतजार करते रहे, लेकिन धवन और गिल की जोड़ी ने ही मैच खत्म कर दिया।
विज्ञापन
2 of 10
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान एक मक्खी ने ईशान किशन को काफी परेशान किया। मक्खी पहले उनके चेहरे के पास आई फिर उनकी गर्दन पर बैठ गई। इसके बाद वह उनके कान के अंदर घुसने लगी तो ईशान ने मक्खी को भगाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी विकेटकीपिंग से सुर्खियों में आने वाले संजू सैमसन ने इस मैच में एक कैच छोड़ दिया। इसके बाद काफी ट्रोल हुए। भारतीय टीम ने इस मैच में 25 अतिरिक्त रन भी दिए। हालांकि, इन सभी रनों को रोकना किसी भी विकेटकीपर के लिए आसान नहीं था, लेकिन संजू ने इस मैच में अपने स्तर के हिसाब से कमजोर विकेटकीपिंग की।
4 of 10
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय बाद मैदान में वापसी करने वाले दीपक चाहर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सात ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। शुरुआत में चाहर अपनी लाइन लेंथ को लेकर संघर्ष करते नजर आए, लेकिन बाद में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और तीन अहम विकेट चटकाए।
विज्ञापन
5 of 10
शिखर धवन और प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। आमतौर पर नई गेंद से कमाल करने वाले कृष्णा ने इस मैच में बीच के ओवरों में विकेट निकाले और जिम्बाब्वे को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।
विज्ञापन
6 of 10
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। पावरप्ले में तीन विकेट निकालने के बाद बीच के ओवरों में भारतीय टीम ने कंजूसी से रन दिए और जमकर विकेट भी निकाले। अक्षर पटेल ने तीन विकेट लेकर जिम्बाब्वे की टीम को 189 रन के स्कोर पर समेट दिया।
विज्ञापन
7 of 10
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और पहले ओवर में ही दो चौके लगाकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और नाबाद 81 रन बनाए। वो अंत तक क्रीज पर जमे रहे और भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।
8 of 10
शुभमन गिल और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई। यह दूसरा मौका था, जब भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 190 रन से ज्यादा का लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
9 of 10
शतकीय साझेदारी के दौरान शुभमन गिल और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी वनडे क्रिकेट में कमाल कर रही है और लगातार रिकॉर्ड बना रही है। पिछले चार मैचों में यह तीसरा मौका था, जब धवन और गिल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी इस जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था।
शिखर धवन ने इस मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 6500 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने इस मैच में 113 गेंद में नाबाद 81 रन बनाए और नौ चौके लगाए। धवन पिछले नौ सालों में भारत के लिए वनडे में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।