फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा के नाम पर वन-डे में दर्ज हो सकते थे आठ दोहरे शतक, इन पांच मौकों पर हैं चूके

Thu, 19 Dec 2019 08:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के हिटमैन 'रोहित शर्मा' ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में फेल होने के बाद दूसरे मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे मैच में रोहित फिर से एक बार अपने पुराने रंग में लौटे। रोहित शर्मा ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और मैदान की चारों तरफ चौके-छक्के की बरसात की।
 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media
तेजी से अपने चौथे दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे रोहित 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए और 159 रन पर पवेलियन लौटे। रोहित को काट्रेल ने विकेट के पीछे होप के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले रोहित ने मात्र 138 गेंदों में 17 चौके और पांच छक्के लगाए।

हालांकि जिस तरह से रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखते हुए उनके चौथे दोहरे शतक की आस जग गई थी। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वो दोहरे शतक से चूके हों। इससे पहले भी उनके करियर में तीन मौके ऐसे आए जब वे दोहरे शतक से चूके।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन
साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले गए वनडे मुकाबले में रोहित ने 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 163 गेंदों में 13 चौके और सात छक्के जड़े थे। हालांकि ओवर खत्म होने की वजह से वो दोहरा शतक बना पाने से चूक गए थे।

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रन
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साल 2018 में रोहित ने 162 रन बनाए थे। इस मैच में भी रोहित के पास दोहरा शतक जड़ने का पूरा मौका था लेकिन 44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें नर्स ने हेमराज के हाथों कैच करवाया था। रोहित ने इस मैच में 137 गेंदों में 20 चौके और चार छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 150 रन
साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपूर में खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। अफ्रीका के 303 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने आउट होने से पहले मात्र 133 गेंदों में 13 चौके और छह छक्के की मदद से 150 रन बनाए थे।
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 152 रन
साल 2018 में गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में भी रोहित शर्मा के पास दोहरा शतक लगाने का एक बड़ा मौका था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उन्होंने मात्र 117 गेंदों में 152 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और आठ छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
रोहित ने साल 2013 से हर साल एक 150 से अधिक की पारी खेली है। उन्होंने साल 2019 में सात अलग-अलग देशों के खिलाफ सात शतक लगाए हैं और एक साल में दस शतक लगाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें