फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: 'फाइनल से पहले ऐसा मैच..', PAK के खिलाफ खिताबी जंग से पहले चरम पर पहुंचा रोमांच; SKY भी रह गए हैरान

Sat, 27 Sep 2025 04:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ हुआ सुपर-4 का महज औपचारिकता का मुकाबला फाइनल जैसा लगा। उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सुपरओवर के लिए चुना और उनका यह फैसला रंग लाया।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप के आखिरी सुपर-4 मुकाबले में रोमांच चरम पर पहुंच गया जब मैच का नतीजा सुपरओवर से निकला। भारत ने श्रीलंका को सुपरओवर में हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा है। अब टीम का सामना पाकिस्तान से रविवार को फाइनल में होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी श्रीलंका से मिली कड़ी टक्कर से काफी हैरान हुए। उन्होंने कहा कि यह मैच फाइनल जैसा था।
विज्ञापन

2 of 5
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
अर्शदीप की गेंदबाजी से प्रभावित हुए सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ हुआ सुपर-4 का महज औपचारिकता का मुकाबला फाइनल जैसा लगा। उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सुपरओवर के लिए चुना और उनका यह फैसला रंग लाया। अर्शदीप ने नियमित मैच के दौरान 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और फिर सुपरओवर में दो विकेट झटककर श्रीलंका को केवल दो रन पर समेट दिया। सूर्यकुमार ने इसके बाद पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत ने टूर्नामेंट में छह मैच में लगातार छठी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
'यह फाइनल जैसा लगा'
सूर्यकुमार ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, 'यह फाइनल जैसा लगा (हंसते हुए)। दूसरी पारी (श्रीलंका की पारी) के पहले हाफ के बाद लड़कों ने काफी जज्बा दिखाया। मैंने उन्हें इसे सेमीफाइनल की तरह खेलने को कहा। जीतने वाली टीम का हिस्सा होना अच्छा है। अर्शदीप कई बार ऐसी स्थिति में रहे हैं और उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि अपनी योजनाओं पर ध्यान दो तथा किसी और चीज के बारे में मत सोचो। हम फाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन अपनी योजनाएं बनाओ और उन्हें लागू करो। मैंने उन्हें अपनी योजनाओं पर अमल करते और भारत तथा अपनी आईपीएल फ़्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करते देखा है। उनका आत्मविश्वास सब कुछ बयां कर देता है और उस सुपर ओवर के लिए अर्शदीप के अलावा कोई और नहीं।'

4 of 5
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
भारतीय बल्लेबाजों की प्रशंसा में पढ़े कसीदे
कप्तान ने बल्लेबाजों की भी सराहना की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 202 रन बनाए जिसमें अभिषेक शर्मा (61), तिलक वर्मा (नाबाद 49) और संजू सैमसन (39) ने अहम योगदान दिया। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, 'आज रात अच्छी तरह से उबर (थकान से) लेते हैं। अभी उसके (फाइनल) बारे में नहीं सोचते। आज कुछ खिलाड़ियों को ऐंठन की बहुत अधिक शिकायत हुई। कल अच्छी तरह से उबर जाते हैं और फिर हम आज की तरह ही चुनौती पेश करेंगे। मैं खिलाड़ियों से यही चाहता था कि वे अपनी योजनाओं पर अमल करें, स्पष्ट रहें और बिना किसी डर के खेलें। यही सबसे जरूरी था और मुझे यकीन है कि सभी ने वह हासिल किया जो वे चाहते थे। फाइनल में पहुंचकर खुशी हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निसंका-हसरंगा - फोटो : ANI
असलंका ने की निसंका की तारीफ
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने स्वीकार किया कि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच का रुख बदल दिया लेकिन टीम के प्रदर्शन को लेकर वह उत्साहित रहे। असलंका ने कहा, 'बेशक, यह एक शानदार मैच था। मुझे लगता है कि हम मैच में बने हुए थे और वरुण तथा कुलदीप के शानदार ओवरों तक हम मैच को अच्छी तरह से संभाल रहे थे।' मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए पथुम निसंका ने 58 गेंद में 107 रन की पारी खेली जबकि कुसाल परेरा ने 32 गेंद पर 58 रन बनाए जिससे श्रीलंका ने सुपर ओवर में हारने से पहले 202 रन के स्कोर की बराबरी की। असलंका ने कहा, '(निसांका और परेरा की) बल्लेबाजी अविश्वसनीय थी। उनके (भारत के) पास काफी अनुभवी गेंदबाज हैं लेकिन उन्होंने (निसांका और परेरा ने) बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। एशिया कप में कई सकारात्मक बातें हुईं। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन पिछले दो मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाए। कप्तान के तौर पर टीम में कई सकारात्मक बातें हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें