फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Final: वकार यूनिस ने सैम अयूब पर साधा निशाना, बोले- उसे बेंच पर बैठाना चाहिए, बल्लेबाजी मजबूत करो

Sat, 27 Sep 2025 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

वकार ने सैम अयूब के प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अयूब ने एशिया कप में अब तक खेले गए छह मैचों में सिर्फ 23 रन बनाए हैं और चार बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वकार यूनिस ने सैम अयूब को लताड़ लगाई है - फोटो : ANI/Twitter

भारत के खिलाफ लगातार दो बड़ी हार झेलने के बावजूद पाकिस्तान किसी तरह एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा, लेकिन अब फाइनल में पाकिस्तान का सामना टूर्नामेंट की सबसे दमदार टीम भारत से होना है। इस बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कैंप में कुछ खिलाड़ियों की खराब फॉर्म को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने कुछ खिलाड़ियों पर निशाना साधा है। वकार ने सैम अयूब के प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अयूब ने एशिया कप में अब तक खेले गए छह मैचों में सिर्फ 23 रन बनाए हैं और चार बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। वकार यूनिस ने कहा कि उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
सैम अयूब - फोटो : ANI

वकार ने कहा, 'देखिए, मैंने दूसरी बार डक पर आउट होने के बाद ही कहा था कि इस खिलाड़ी को बेंच कर देना चाहिए। यह नहीं कि इसमें टैलेंट नहीं है, यह बहुत टैलेंटेड है और पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य है, लेकिन जब आपके लिए चीजें सही नहीं जा रही होतीं, तो आप बैकफुट पर चले जाते हैं और बार-बार नीचे गिरते जाते हैं। यही उसके साथ हो रहा है। जब वह मैदान पर उतरता है तो उसकी बॉडी लैंग्वेज बेहद खराब थी।'

विज्ञापन

3 of 5
सैम अयूब - फोटो : ANI
गेंदबाजी के बावजूद चयन पर सवाल
हालांकि, सैम अयूब भले ही बल्ले से फ्लॉप रहे हैं, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में पाकिस्तान को कुछ विकेट दिलाए हैं। इसी वजह से उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन वकार यूनिस का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को यह कठिन फैसला लेना चाहिए और बल्लेबाजी को प्राथमिकता देनी चाहिए।
 

4 of 5
सैम अयूब - फोटो : ACC

वकार ने कहा, 'देखिए, वह एक युवा खिलाड़ी है और कभी-कभी आपको उन्हें न खिलाकर भी उनका ध्यान रखना पड़ता है। पाकिस्तान उसे सिर्फ इसलिए खेला रहा है क्योंकि वह गेंदबाजी कर सकता है। आपको उसकी गेंदबाजी की चिंता नहीं करनी चाहिए, पाकिस्तान को उसकी बल्लेबाजी की चिंता करनी चाहिए। अभी वह रन नहीं बना रहा है। उसे अपनी गेम में और मेहनत करनी होगी और रन बनाने होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैम अयूब - फोटो : ANI
फाइनल से पहले बड़ी चुनौती
भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल में पाकिस्तान किस संयोजन के साथ उतरेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। टीम मैनेजमेंट पर अब दबाव है कि वे अयूब को बाहर करके किसी अन्य बल्लेबाज को मौका दें ताकि टीम की बल्लेबाजी मजबूत हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें