फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जमकर बरसे ऋषभ पंत, अर्धशतक लगाने के बाद एक ही ओवर में ठोके 22 रन

Fri, 04 Mar 2022 10:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, पंत एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। वे पांचवीं बार टेस्ट क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए। उन्होंने 97 गेंद पर 96 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। शुक्रवार (चार मार्च) को मैच के पहले दिन भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी की। उसके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, पंत एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। वे पांचवीं बार टेस्ट क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए। उन्होंने 97 गेंद पर 96 रन बनाए।
विज्ञापन

2 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
170 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद पंत क्रीज पर आए। उन्होंने शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की। हनुमा विहारी के साथ चौथे विकेट के लिए वे सिर्फ पांच रनों की साझेदारी कर सके। विहारी 128 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पंत को श्रेयस अय्यर का साथ मिला।
विज्ञापन

3 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत और अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने 88 गेंद पर 53 रन जोड़े। अय्यर 48 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जाने के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। जडेजा और पंत ने टीम इंडिया की पारी को फिर संभाल लिया।

4 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा और पंत ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 118 गेंद पर 104 रन जोड़े। पंत 81वें ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद पर बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 96 रन बनाए। बोल्ड होने के बाद पंत काफी निराश नजए आए। वे पिच पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

5 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
निराश पंत जब धीमे-धीमे कदमों से पवेलियन की ओर जाने लगे तो जडेजा ने उनका हौसला बढ़ाया। ड्रेसिंग में स्थित सभी लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं। पंत श्रीलंका के खिलाफ पहली बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने।
विज्ञापन

6 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने 72 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा होने के बाद पंत ने तेजी से बल्लेबाजी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों को कूट दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम इंडिया के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन

7 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
अर्धशतक लगाने के बाद पंत ने लसिथ एम्बुलदेनिया के एक ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने इस ओवर में 22 रन बनाए। पंत ने उस ओवर में 6, 6, 4, 2, 4 का स्कोर बनाया। ऐसा लग रहा था कि पंत आसानी से शतक लगा लेंगे, लेकिन लकमल की एक गेंद को वे खेलने से चूक गए और बोल्ड हो गए।

8 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत इससे पहले चार बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए थे। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में राजकोट के मैदान पर 92 रन बनाकर आउट हुए थे। फिर हैदराबाद में इसी टीम के खिलाफ 92 रन बनाए थे। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन पर आउट हुए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में चेन्नई के चेपक स्टेडियम में 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

9 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत के करियर की बात करें तो 29 मैच की 49 पारियों में उन्होंने 40.68 की औसत से 1831 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और आठ अर्धशतक जड़े हैं। 159 रन पंत का उच्चतम स्कोर है। उनका टेस्ट में स्ट्राइक रेट 68.62 है।
विज्ञापन

10 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत का विदेशी और घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने भारतीय जमीन पर सात मैच खेले हैं। इस दौरान नौ पारियों में 550 रन बनाए हैं। उनका औसत 68.75 रहा है। पंत ने एक शतक और पांच अर्धशतक घरेलू मैदान पर ही जड़े हैं। विदेशों में पंत ने 21 मैच की 38 पारियों में 35.31 की औसत से 1236 रन बनाए हैं। उन्होंने विदेश में तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें