टी20 क्रिकेट में भारत ने हमेशा क्लच परिस्थितियों में अपनी ताकत दिखाई है, खासकर तब जब मैच टाई हुआ हो। अब तक भारतीय टीम ने कुल सात ऐसे टी20 मैच टाई खेले हैं, जिनमें दोनों पारियों के बाद स्कोर बराबरी पर रहा हो और फिर मैच सुपर ओवर या बॉल आउट में पहुंचा हो। इन सात मैचों में से छह मैच भारत ने अपने नाम किए और दिखाया कि दबाव में इस टीम से बेहतर कोई नहीं खेलता। केवल एक मुकाबले में स्कोर टाई होने के बाद बारिश के कारण सुपर ओवर नहीं हो पाया और वह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला गया था।
विज्ञापन
2 of 12
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
इसका मतलब यह है कि भारत का सुपर ओवर/बॉल-आउट में जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। सुपर ओवर में भारत ने सबसे ज्यादा नुकसान न्यूजीलैंड और श्रीलंका को किया है। वहीं, पाकिस्तान से सुपर ओवर तो नहीं हुआ, लेकिन बॉल आउट में भारत ने पड़ोसी देश को धूल चटाई थी। आइए टी20 में भारत के टाई मैचों की कहानी जानते हैं...
टी20 में भारत के टाई मैचों का इतिहास
विज्ञापन
3 of 12
बॉल आउट के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : Screen Grab/ICC
vs पाकिस्तान (डरबन, 14 सितंबर 2007)
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2007 में खेला गया यह मैच टाई रहा और भारत ने बॉल-आउट में जीत हासिल की। यह टी20 इतिहास का एक यादगार मुकाबला था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान टीम भी सात विकेट पर 141 रन बना सकी थी। इसके बाद बॉल आउट में गेंदबाजों को गेंदबाजी करते हुए विकेट पर सटीक निशाना मारना था। जिस टीम के गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट पर निशाना साधते, उसकी जीत होती। भारत के लिए नॉन रेगुलर बॉलर रॉबिन उथप्पा, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने गेंदबाजी की और विकेट चटकाए, जबकि पाकिस्तान के लिए शाहिद अफरीदी, उमर गुल और यासिर अराफात ने गेंदबाजी की और तीनों ही चूक गए। इस तरह भारत ने मुकाबला अपने नाम किया।
4 of 12
सुपर ओवर का रोमांच
- फोटो : ANI
vs न्यूजीलैंड (हैमिल्टन, 29 जनवरी 2020)
पहले टाई के 13 साल बाद भारत का कोई टी20 मैच टाई हुआ। यह मैच सुपर ओवर तक गया, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के 65 रन और कप्तान विराट कोहली के 38 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियम्सन के 95 रन के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपरओवर में पहुंचा। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग की और गुप्टिल-विलियम्सन ने मिलकर छह गेंद पर 17 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे। भारत को आखिरी दो गेंद पर 10 रन की दरकार थी। रोहित शर्मा स्ट्राइक पर थे और साउदी गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित ने आखिरी दो गेंद पर छक्के लगाकर टीम इंडिया को बेहतरीन जीत दिलाई।
विज्ञापन
5 of 12
सुपर ओवर का रोमांच
- फोटो : ANI
vs न्यूजीलैंड (वेलिंग्टन, 31 जनवरी 2020)
न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन टी20 के टाई रहने के दो दिन बाद ही भारत का उनके खिलाफ लगातार दूसरा मुकाबला टाई रहा। भारत ने इसे भी सुपर ओवर में जीत लिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के 39 रन और मनीष पांडे के 50 रन की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी कॉलिन मुनरो के 64 रन और टिम साइफर्ट के 57 रन के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाए और मैच सुपरओवर में पहुंचा। न्यूजीलैंड ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी की और छह गेंद पर एक विकेट गंवाकर 13 रन बनाए। जवाब में भारत के लिए केएल राहुल और विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे। राहुल ने साउदी की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। चौथी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए और पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
विज्ञापन
6 of 12
सुपर ओवर का रोमांच
- फोटो : ANI
vs न्यूजीलैंड (नेपियर, 22 नवंबर 2022)
2022 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर फिर एक मैच टाई रहा। दोनों टीमों के स्कोर DLS के तहत टाई थे और बारिश के कारण इस मैच में सुपर ओवर नहीं खेला जा सका। मैच नो रिजल्ट घोषित हुआ। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 19.4 ओवर में 160 रन पर पारी सिमट गई। डेवोन कॉनवे ने 59 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। जवाब में भारत ने नौ ओवर में चार विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश आई और डकवर्थ लुईस नियम पर भी मैच टाई हुआ। मतलब डकवर्थ लुईस नियम के गणना से उस वक्त जो स्कोर भारत का होना चाहिए था, वो 75 ही था। ऐसे में बाद में सुपर ओवर का सोचा गया, लेकिन बारिश रुकी नहीं, और मैच टाई पर ही समाप्त हुआ।
विज्ञापन
7 of 12
सुपर ओवर का रोमांच
- फोटो : ANI
vs अफगानिस्तान (बंगलूरू, 17 जनवरी 2024)
यह सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 में वापसी की सीरीज थी। भारत ने इस मैच में सुपर ओवर में अफगानिस्तान को मात दी और टीम की क्लच प्रदर्शन की छवि मजबूत की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित के नाबाद 121 रन और रिंकू सिंह के नाबाद 69 रन के दम पर चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना डाले। गुरबाज और जादरान ने 50-50 रन की पारी खेली, जबकि गुलबदीन नईब ने नाबाद 55 रन और नबी ने 34 रन बनाए। स्कोर टाई रहने पर मैच सुपर ओवर में गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और छह गेंद पर एक विकेट गंवाकर 16 रन बनाए। भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी बल्लेबाजी के लिए आए। भारत ने ओमरजई की शुरुआती दो गेंद पर दो रन बनाए। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर रोहित ने छक्के जड़े। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया और रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए। आखिरी गेंद पर यशस्वी ने एक रन लेकर भारत को जीत दिलाई।
8 of 12
सुपर ओवर का रोमांच
- फोटो : ANI
vs श्रीलंका (पल्लेकल, 30 जुलाई 2024)
भारत के इस मैच में भी सुपर ओवर में टीम ने जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट पर 137 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 39 रन, रियान पराग ने 26 रन और सुंदर ने 25 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए और स्कोर टाई रहने पर मैच सुपरओवर में पहुंचा। इसके बाद श्रीलंका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी की और चार गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए। श्रीलंकाई टीम दो रन ही बना सकी। भारत को सुपरओवर में जीत के लिए तीन रन का लक्ष्य मिला। सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच भारत के नाम किया।
9 of 12
सुपर ओवर का रोमांच
- फोटो : ANI
vs श्रीलंका (दुबई, 26 सितंबर 2025)
शुक्रवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर अपने 100 प्रतिशत सुपर ओवर रिकॉर्ड को बनाए रखा। यह श्रीलंका के खिलाफ भारत का बैक टू बैक टाई/सुपर ओवर मुकाबला रहा। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना सकी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम भी 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 202 रन ही बना सकी। मैच सुपर ओवर में पहुंचा। संयोग की बात यह है कि पिछले सुपरओवर की तरह इस सुपरओवर में भी श्रीलंकाई टीम ने दो रन पर दोनों विकेट गंवा दिए और भारत को तीन रन का लक्ष्य मिला। इस बार भी सूर्यकुमार ने पहली गेंद पर तीन रन लेकर मैच भारत के नाम कर दिया।
10 of 12
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
सुपर ओवर में भारत का रिकॉर्ड
इन सात टाई मैचों में भारत ने पांच बार सुपर ओवर और एक बार बॉल-आउट में जीत दर्ज की। केवल नेपियर का मैच बारिश के कारण सुपर ओवर तक नहीं पहुंचा। यानी भारत ने कभी भी सुपर ओवर में हार नहीं झेली। और भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों सुपर ओवर में विपक्षी टीम को सिर्फ दो रन ही बनाने दिए। दोनों मुकाबलों में सूर्यकुमार ने ही सुपरओवर में भारतीय टीम को जीत दिलाई।
11 of 12
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : ANI
श्रीलंका का सुपर ओवर संघर्ष
जहां भारत ने सुपर ओवर में अपनी जीत का रिकॉर्ड शानदार बनाया है, वहीं श्रीलंका की हालिया सुपर ओवर में परफॉर्मेंस थोड़ी निराशाजनक रही है। अब तक श्रीलंका ने छह सुपर ओवर में खेलते हुए चार में हार का सामना किया है। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि जब भारत पर दबाव आता है, टीम खिलाड़ियों के टैलेंट और अनुभव के दम पर बड़े मुकाबले जीतने में सक्षम है।
कुछ और T20I रिकॉर्ड्स पर नजर
टी20 क्रिकेट में हमेशा कुछ मुकाबले खास तौर पर याद रहते हैं। इनमें 200 से ऊपर के स्कोर वाले टाई फिनिश मुकाबले सबसे ऊपर हैं। ऐसे मैचों में दोनों टीमों की ओर से जबरदस्त स्कोर बनते हैं और मैच बेहद रोमांचक हो जाता है। इनमें सुपर ओवर में जाकर ही परिणाम तय हुए। दूसरा रिकॉर्ड टी20 में किसी खास विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का है। भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमें इस मामले में सबसे आगे हैं। इस रिकॉर्ड में सुपर ओवर की जीतें भी शामिल की गई हैं।