फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, एशिया कप टी20 के एक संस्करण में 300+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

Sat, 27 Sep 2025 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अभिषेक ने इस एशिया कप में कई और बड़े रिकॉर्ड्स की बराबरी की और कुछ तोड़ भी डाले। अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन
1 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI

भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त अपने करियर के सुनहरे फॉर्म में हैं। एशिया कप टी20 2025 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में उन्होंने एक नया कीर्तिमान रच दिया। इस एशिया कप में वह अब तक छह पारियों में 309 रन बना चुके हैं। अभिषेक किसी एक एशिया कप टी20 संस्करण में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले किसी एक एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम था। उन्होंने 2022 एशिया कप में छह पारियों में 281 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 2022 एशिया कप में ही पांच पारियों में 276 रन बनाए थे। अभिषेक ने इस एशिया कप में कई और बड़े रिकॉर्ड्स की बराबरी की और कुछ तोड़ भी डाले। अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली।

विज्ञापन

2 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

300+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा से पहले किसी भी खिलाड़ी ने एशिया कप टी20 में 300 रन का आंकड़ा नहीं छुआ था। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली के पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।

खिलाड़ी रन साल पारियां
अभिषेक शर्मा 309* 2025 6
मोहम्मद रिजवान 281 2022 6
विराट कोहली 276 2022 5
इब्राहिम जदरान 196 2022 5
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI

25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा पचास लगाने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए हैं। उनके नाम पांच अर्धशतक और दो शतक हैं। इनमें से छह बार उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए। वह सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वालों की खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव उनसे थोड़ा आगे हैं।

खिलाड़ी 25 या कम गेंदों में 50+ रन
सूर्यकुमार यादव 7 बार
रोहित शर्मा 6 बार
अभिषेक शर्मा 6* बार
युवराज सिंह 4 बार
केएल राहुल 3 बार

4 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI

लगातार 30+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने 2025 में लगातार सात बार 30+ स्कोर बनाया और मोहम्मद रिजवान और रोहित शर्मा के बराबरी पर आ गए हैं। यह दिखाता है कि वे सिर्फ तेज खेल ही नहीं रहे, बल्कि लगातार टीम को अच्छी शुरुआत भी दे रहे हैं।

खिलाड़ी लगातार 30+ के
कितने स्कोर
साल
मोहम्मद रिजवान 7 2021
रोहित शर्मा 7 2021-22
अभिषेक शर्मा 7* 2025
विज्ञापन

5 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

लगातार तीन 50+ स्कोर लगाने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाए और इस खास क्लब में शामिल हो गए। इस लिस्ट में विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम पहले से मौजूद हैं।

खिलाड़ी लगातार तीन 50+ स्कोर
विराट कोहली 3 बार
केएल राहुल 2 बार
सूर्यकुमार यादव 2 बार
रोहित शर्मा 1 बार
श्रेयस अय्यर 1 बार
अभिषेक शर्मा 1 बार*
विज्ञापन

6 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

किसी टी20 सीरीज/टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

अभिषेक शर्मा ने इस लिस्ट में भी जगह बना ली है। उन्होंने फुल मेंबर टीमों के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में एंट्री कर ली है।

खिलाड़ी रन टूर्नामेंट/खिलाफ साल पारियां
फिल सॉल्ट 331 वेस्टइंडीज 2023 5
विराट कोहली 319 टी20 WC 2014 6
तिलकरत्ने दिलशान 317 टी20 WC 2009 7
मोहम्मद रिजवान 316 इंग्लैंड 2022 6
अभिषेक शर्मा 309* एशिया कप 2025 6
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI

क्यों खास है यह उपलब्धि

अभिषेक शर्मा का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने लगातार बड़े स्कोर बनाए और टीम इंडिया को हर मैच में दमदार शुरुआत दी। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 2025 फाइनल से पहले उनका यह फॉर्म भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें