भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार एशिया कप पर कब्जा किया है। पिछली बार 2018 में जब टीम इंडिया जीती थी तब रोहित ही कप्तान थे। भारत पांच साल बाद इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल हुआ है।
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच रविवार (17 सितंबर) को गया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया। भारत सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है। उसके बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम है। उसने छह खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। बांग्लादेश की टीम तीन फाइनल खेली है, लेकिन उसे ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि 1984 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कब कौन सी टीम चैंपियन बनी...
विज्ञापन
1984: भारत
2 of 17
एशिया कप 1984
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले संस्करण में तीन टीमों ने भाग लिया था। यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। भारत ग्रुप में दो मैच जीतकर पहले स्थान पर रहा था। वहीं, श्रीलंका ने दो में से एक मैच में जीत हासिल की थी। उसे श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में हार मिली थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम दोनों मैचों में हारी थी। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने के कारण भारतीय टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन
1986: श्रीलंका
3 of 17
दलीप मेंडिस 1986 एशिया कप में श्रीलंका के कप्तान थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के दूसरे संस्करण में भी तीन टीमों ने हिस्सा लिया। श्रीलंका में आयोजित टूर्नामेंट में भारतीय टीम नहीं थी। उसके स्थान पर बांग्लादेश ने भाग लिया। ग्रुप में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान-श्रीलंका की टीम के बीच फाइनल खेला गया। लंकाई टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।
1988: भारत
4 of 17
दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में भारत 1986 में एशिया कप जीता था।
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार बांग्लादेश में एशिया कप खेला गया। इस बार टूर्नामेंट में भारतीय टीम की वापसी हुई। इस बार चार टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप में पहले स्थान पर श्रीलंका और दूसरे स्थान पर भारत रहा। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में लंकाई टीम को छह विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
1990/91: भारत
5 of 17
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990-91 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में भारत तीसरी बार चैंपियन बना। उसने पहली बार मेजबानी भी की। इस बार पाकिस्तान ने भाग नहीं लिया। ग्रुप में श्रीलंका पहले और भारत दूसरे स्थान पर रहा। दोनों के बीच फाइनल खेला गया। भारत ने सात विकेट से श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
1995: भारत
6 of 17
एशिया कप 1995
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई की जमीन पर एशिया कप की वापसी हुई। पाकिस्तान की टूर्नामेंट में वापसी हुई। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई। उसने चौथी बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया।
विज्ञापन
1997: श्रीलंका
7 of 17
अर्जुन रणतुंगा 1997 एशिया कप में श्रीलंका के कप्तान थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका में आयोजित टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में एक बार फिर से भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं। श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता।
2000: पाकिस्तान
8 of 17
एशिया कप 2000
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश में आयोजित एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हुईं। पाकिस्तान ने मैच को 39 रन से जीत लिया। उसने पहली बार खिताब जीता।
2004: श्रीलंका
9 of 17
एशिया कप 2004
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका ने अपनी मेजबानी में खिताब जीत लिया। उसने फाइनल में भारत को 25 रन से हराया। श्रीलंका की टीम तीसरी बार एशिया कप जीतने में सफल रही।
2008: श्रीलंका
10 of 17
एशिया कप 2008
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में हुआ। पहली बार टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा लिया। हॉन्ग-कॉन्ग और यूएई ने एशिया कप में डेब्यू किया। फाइनल में श्रीलंका और भारत की टीमें आमने-सामने थीं। लंकाई टीम ने मैच को 100 रन से जीतकर चौथी बार एशिया कप पर कब्जा किया।
2010: भारत
11 of 17
एशिया कप 2010
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका में आयोजित टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया। हॉन्ग-कॉन्ग और यूएई की टीम इस बार नहीं खेली। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर 81 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
2012: पाकिस्तान
12 of 17
एशिया कप 2012
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश में आयोजित टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम चैंपियन बनी। उसने फाइनल में बांग्लादेश को दो रन से हराया। बांग्लादेश की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया।
2014: श्रीलंका
13 of 17
एशिया कप 2014
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश में एक बार फिर से टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। अफगानिस्तान की टीम पहली बार टूर्नामेंट में खेली। कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर दिया।
2016: भारत
14 of 17
एशिया कप 2016
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश ने लगातार तीसरी बार एशिया कप की मेजबानी की। पहली बार टी20 फॉर्मेट में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस बार भी पांच टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन अफगानिस्तान की जगह यूएई की एंट्री हुई। भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।
2018: भारत
15 of 17
एशिया कप 2018
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई ने इस बार एशिया कप की मेजबानी की। इस बार छह टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया। टी20 की जगह वनडे फॉर्मेट की वापसी हुई। यूएई की टीम बाहर हुई। अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ने टूर्नामेंट में जगह बनाई। भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया।
2022: श्रीलंका
16 of 17
एशिया कप 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई की मेजबानी में एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हुआ। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ने भाग लिया। श्रीलंका की टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब जीता।
इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका ने मिलकर की। टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया। नेपाल को पहली बार एशिया कप में खेलने का मौका मिला। भारत ने श्रीलंका को फाइनल में 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।