फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Video: सैमसन की इस हरकत पर सवाल उठाने वाले यानसेन से भिड़े कप्तान सूर्यकुमार, लाइव मैच में हुई बहस

Sat, 09 Nov 2024 11:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन

सार

मैच के दौरान यानसेन सैमसन के बार बार पिच पर आने की हरकत से खफा थे। उन्होंने सैमसन के सामने असहमति जताई थी और इसके बाद सूर्यकुमार गुस्से में दिखाई पड़े। सूर्यकुमार के रहते सैमसन भी उस बहस में कूद पड़े। बाद में अंपायर को बीच बचाव के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 3
यानसेन से भिड़ते सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
भारत ने डरबन में खेले गए पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चार मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का अगला मैच 10 नवंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। पहले टी20 में ही लाइव मुकाबले के दौरान मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब कप्तान सूर्यकुमार यादव संजू सैमसन के बचाव में दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन से भिड़ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 3
लाइव मैच में बहस - फोटो : BCCI
दरअसल, मैच के दौरान यानसेन सैमसन के बार बार पिच पर आने की हरकत से खफा थे। उन्होंने सैमसन के सामने असहमति जताई थी और इसके बाद सूर्यकुमार गुस्से में दिखाई पड़े। सूर्यकुमार के रहते सैमसन भी उस बहस में कूद पड़े। बाद में अंपायर को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। यह घटना दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान 15वें ओवर में घटी थी। यानसेन गेंद को पकड़ने के लिए सैमसन के बीच पिच पर आने से नाखुश थे और उन्होंने सैमसन से इसकी शिकायत की। इसके बाद सूर्यकुमार ने भी शिकायत की कि सैमसन भी इस बात से खुश नहीं हैं कि यानसेन रन लेने के दौरान सैमसन के रास्ते में आ जा रहे और उन्हें बॉल कलेक्ट नहीं करने दे रहे। सूर्यकुमार और यानसेन के बीच बहस बढ़ता देख नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े गेराल्ड कोएत्जी और अंपायर बीच बचाव के लिए आए। इसके बाद सूर्यकुमार कोएत्जी से भी बहस करते दिखे। सूर्यकुमार फिर अंपायर लुबाबलो गकुमा और स्टीफन हैरिस को भी मामला समझाते दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
लाइव मैच में बहस - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार वैसे पिच पर हमेशा कूल नजर आते हैं। हालांकि, उन्हें पहली बार इस तरह गुस्सा होते हुए देखा गया। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 107 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन ही बना सकी। अब टीम इंडिया की नजर दूसरा टी20 जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें