फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: उमरान और अर्शदीप के बीच प्लेइंग-11 में जगह बनाने की होड़, गेंदबाजों के साथ समय बिताते दिखे द्रविड़

Tue, 07 Jun 2022 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम ने कोच राहुल द्रविड़ और पारस महाम्ब्रे की देखरेख में शाम के सत्र में जमकर पसीना बहाया। इस सत्र के दौरान उमरान की तेज गेंदों पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋ षभ पंत ने करारे शॉट लगाए।
विज्ञापन
1 of 1
प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 शृंखला से पहले भारत के शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान उमरान मलिक ने देर तक गेंदबाजी की लेकिन इस दौरान उनके साथी गेंदबाज अर्शदीप ने अपने यॉर्कर कौशल से अधिक प्रभावित किया। इन दोनों युवा खिलाड़ियों को भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान की मौजूदगी के कारण टीम में जगह मिलने का इंतजार करना पड़ सकता है। उमरान और अर्शदीप के बीच चयन की होड़ हो सकती है।

भारतीय टीम ने कोच राहुल द्रविड़ और पारस महाम्ब्रे की देखरेख में शाम के सत्र में जमकर पसीना बहाया। इस सत्र के दौरान उमरान की तेज गेंदों पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने करारे शॉट लगाए।

अर्शदीप की खास यॉर्कर प्रैक्टिस
युवा अर्शदीप ने पहले शॉट गेंदें डाली लेकिन बाद में गेंदबाजी कोच महाम्ब्रे की देखरेख में अपने यॉर्कर को और सटीक करने का अभ्यास किया। महाम्ब्रे ने बीच की विकेट के सामने क्रीज पर ग्लव्स और वाइड लाइन के सामने एक बोतल रख दी और अर्शदीप को अलग-अलग गेंदें पर इन दोनों को निशाना बनाना था। अर्शदीप गेंद डालने के बाद कोच से पूछ रहे थे, ‘ठीक है?’ जिस पर महाम्ब्रे ने उनसे गेंद की दिशा की जगह लंबाई पर ध्यान देने की सलाह दी। गर्मी की परिस्थितियों में आम तौर पर तेज गेंदबाज ज्यादा देर तक अभ्यास नहीं करते है लेकिन अर्शदीप और उमरान से अधिक समय तक अभ्यास किया।

हार्दिक पांड्या और चहल ने किया आराम
सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई भुवनेश्वर करेंगे जिन्होंने मुश्किल से 15 मिनट की गेंदबाजी की। इस दौरान हर्षल पटेल, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने टीम सत्र के दौरान विश्राम किया। आमतौर पर मैच से पहले अधिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को टीम में मौका नहीं मिलता है। टीम में वापसी करने वाले 36 साल के दिनेश कार्तिक ने थ्रोडाउन विशेषज्ञों के साथ ‘लैप स्कूप’ और ‘रिवर्स स्कूप’ शॉट का अभ्यास किया। टीम के उपकप्तान पंत की मौजूदगी में अंतिम एकादश में उन्हें मौका मिलना मुश्किल होगा।

डीडीसीए के मैदानकर्मियों ने कहा कि रात आठ बजे के बाद मैदान में ओस होगी लेकिन भारतीय टीम ने गीली गेंद से अभ्यास नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें