दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इसी वजह से भारत बड़ा स्कोर बना पाया और यह मैच जीता।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम के नाम रहा। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में खुद को बनाए रखा है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आए और दोनों के बेहतरीन अर्धशतक के चलते टीम इंडिया ने 179 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 131 रन पर सिमट गई और यह मैच 48 रन से हार गई।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की एक गेंद ऋतुराज गायकवाड़ के सिर में लगी, लेकिन उसी ओवर में उन्होंने पांच चौके जड़ दिए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के मिलर और भारत के हार्दिक पांड्या का याराना भी मैच के दौरान देखने को मिला। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान ऋषभ पंत की पांच साल पुरानी एक तस्वीर भी वायरल हुई। यहां हम मैच जुड़ी रोमांचक चीजें तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
हार्दिक पांड्या की मदद करते डेविड मिलर
- फोटो : बीसीसीआई
भारत और दक्षिण अफ्रीका के इस मैच में हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर के बीच जमकर दोस्ती देखने को मिली। जब हार्दिक बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब उनके जूते का धागा खुल गया। इससे हार्दिक को भागने में परेशानी हो रही थी और उन्होंने मिलर से धारा बांधने को कहा। मिलर ने तुरंत हार्दिक के जूते का धागा बांध दिया। वहीं, जब हार्दिक एक रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका कैच भी मिलर के हाथों छूट गया। मिलर से कैच छूटने पर फैंस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो हार्दिक के साथ अपनी दोस्ती निभा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : बीसीसीआई
ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की एक गेंद उनके सिर पर लग गई थी, लेकिन वो घबराए नहीं और न ही उनका आत्मविश्वास कम हुआ। इसके उलट उन्होंने उसी ओवर में पांच चौके लगाकर गेंदबाज को बैकफुट में ढकेल दिया।
4 of 10
राहुल द्रविड़ और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान ऋषभ पंत और कोच राहुल द्रविड़ की एक फोटो भी इस मैच के दौरान वायरल हुई। आज से लगभग पांच साल पहले द्रविड़ और पंत साथ थे, जब दोनों दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद अब दोनों साथ हैं दोनों भारतीय टीम में हैं। अब टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा इन्हीं दोनों के ऊपर है।
विज्ञापन
5 of 10
टॉस के दौरान दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा और भारतीय कप्तान ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत लगातार तीसरे मैच में टॉस हार गए। इस वजह से भारतीय टीम को फिर से पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। हालांकि, भारत ने पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद इस मैच में जीत हासिल की
विज्ञापन
6 of 10
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच में शानदार लय में नजर आए। उन्होंने ऋतुराज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। किशन ने 35 गेंद में 54 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो बेहतरीन छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
7 of 10
ड्वेन प्रिटोरियस
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के लिए ड्वेन प्रिटोरियस ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की फील्डिंग बेहद खराब रही और अफ्रीकी टीम ने जमकर कैच टपकाए। इसी वजह से उन्हें अच्छी गेंदबाजी का भी फायदा नहीं मिला। प्रिटोरियस ने इस मैच में चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए।
8 of 10
रीजा हेंड्रिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के 179 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन रीजा हेंड्रिक्स ने अच्छी शुरुआत की थी। वो बेहतरीन लय में दिख रहे थे, लेकिन दूसरे छोर पर तेजी से रन नहीं बन रहे थे। इससे उनके ऊपर भी दबाव आ गया और वो 23 रन बनाकर आउट हो गए।
9 of 10
अक्षर पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद अक्षर पटेल ने भी इस मैच में वापसी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। अक्षर ने ही इस मैच में भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान तेंबा बावुमा को आउट करके शानदार शुरुआत दिलाई और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी-20
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेन्द्र चहल और हर्षल पटेल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और भारत की जीत में अहम योगदान दिया। दोनों ने मिलकर इस मैच में 7.1 ओवर की गेंदबाजी की और 45 रन देकर सात विकेट लिए। चहल के नाम तीन और हर्षल के नाम चार विकेट रहे।