भुवनेश्वर कुमार और दिनेश कार्तिक दूसरे टी20 मैच के बाद काफी चर्चा में रहे हैं। दोनों ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिलने की वजह से भारत यह मैच हार गया।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : बीसीसीआई/सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के लगातार दूसरे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टी20 मैच चार विकेट से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 10 गेंद रहते 149 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की। इस हार के साथ ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई है और अगला मैच हारने पर सीरीज गंवा देगी। अब यह सीरीज जीतने के लिए भारत को सभी मैच अपने नाम करने होंगे।
इस मैच में भारत के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन पहले दिनेश कार्तिक और फिर भुवनेश्वर कुमार ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। कार्तिक ने आखिरी ओवर में तेजी से बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 150 के करीब ले गए। वहीं, भुवनेश्वर ने गेंदबाजी में अकेले जुझारूपन दिखाया और चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
तेंमा बावुमा
- फोटो : बीसीसीआई
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत देने वाले बावुमा ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी खेले। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। उनका यह शॉट देखकर जोस बटलर की याद आ गई, क्योंकि बावुमा ने बटलर से भी अच्छा स्कूप शॉट खेला था।
विज्ञापन
3 of 10
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : बीसीसीआई
भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। मैच खत्म होने के बाद भुवनेश्वर सोशल मीडिया पर छा गए। उनके फैंस ने लिखा कि भुवी आज पुरानी लय में नजर आए तो किसी ने कहा कि अब उनका 2022 टी20 विश्वकप में खेलना तय है।
4 of 10
दिनेश कार्तिक
- फोटो : बीसीसीआई
दिनेश कार्तिक ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की है और बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। इस मैच में भी उन्हें काफी बाद में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। कार्तिक इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने 21 गेंद में 30 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 10
नवीन पटनायक
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी यह मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने बेल बजाकर मैच की शुरुआत की। इससे पहले उन्हें इस मैच की पहली टिकट दी गई थी। इस मैच के दौरान नवीन पटनायक ने सौरव गांगुली के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
6 of 10
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ही ओवर में अपनी टीम को सफलता दिलाई। रबाडा ने पूरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा और चार ओवर में सिर्फ 15 रन दिए। इसके साथ ही एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
7 of 10
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 35 गेंद में 40 रन की पारी खेली। उनकी पारी में दो चौके और दो छक्के शामिल थे। हालांकि, श्रेयस अच्छूी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और गलत समय पर आउठ हो गए। अगर अय्यर लंबी पारी खेलते तो निश्चित रूप से भारत की टीम बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीत सकती थी।
8 of 10
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट छटके और पहले भारतीय गेंदबाज बन गए, जिन्होंने किसी टी20 मैच में चार विकेट लिए, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
9 of 10
बावुमा
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने इस मैच में धीमी, लेकिन अहम पारी खेली। उन्होंने 30 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। बावुमा ने शुरुआत में एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को आधे सफर तक ले गए। उनके आउट होने के बाद क्लासेन ने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच खत्म कर दिया।
क्लासेन ने इस मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाया, लेकिन वो मैच नहीं खत्म कर सके। अफ्रीका को जीत मिलने से पहले क्लासेन हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में आउट हो गए। हालांकि, इससे पहले उन्होंने 46 गेंद में 81 रन बनाए।