फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Photos: मोहम्मद सिराज की शर्मनाक फील्डिंग, लेकिन बॉल ब्वॉय ने किया कमाल, कुलदीप से भिड़े डेविड मिलर

Fri, 07 Oct 2022 04:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की शुरुआत गुरुवार (छह अक्तूबर) को हुई। बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी ओवर में नौ रन से जीत हासिल की। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
1 of 10
मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की शुरुआत गुरुवार (छह अक्तूबर) को हुई। बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी ओवर में नौ रन से जीत हासिल की। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया। अफ्रीकी टीम ने 40 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 40 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन ही बना सकी। इस मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। कुलदीप की कमाल की गेंदबाजी और डेविड मिलर से उनके भिड़त से लेकर भारत की खराब फील्डिंग और दीपक चाहर का कमेंटेटर मुरली कार्तिक का नकल करना तक।
विज्ञापन

शुभमन गिल ने छोड़ा पहला कैच

2 of 10
शुभमन गिल कैच छोड़ते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
यह मैच भारत की खराब फील्डिंग के लिए याद किया जाएगा। इसकी शुरुआत शुभमन गिल ने की थी। उन्होंने नौवें ओवर में यानेमन मलान का आसान कैच छोड़ दिया था। शार्दुल ठाकुर की गेंद को मलान ठीक से नहीं खेल पाए। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और पहले स्लिप में खड़े गिल के पास गई, लेकिन वह आसान कैच नहीं ले पाए।

ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: एशिया कप में भारत की पहली हार, पाकिस्तान के खिलाफ पांच साल बाद टी20 में हारी टीम इंडिया
विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने छोड़ा कैच

3 of 10
मोहम्मद सिराज कैच छोड़ते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की पारी के 38वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने कैच टपकाए। आवेश खान की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने हेनरिच क्लासेन का कैच टपका दिया। क्लासेन ने 65 गेंद पर नाबाद 74 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।

सिराज के बाद बिश्नोई ने भी कैच टपकाया

4 of 10
रवि बिश्नोई ने भी कैच छोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा नहीं है कि सिर्फ गिल और सिराज ने ही खराब फील्डिंग की। उनका साथ रवि बिश्नोई ने भी दिया। 38वें ओवर में ही आवेश की दूसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने भी कैच छोड़ दिया। डेविड मिलर ने मिड-विकेट की ओर शॉट खेला। बिश्नोई ने कैच लेने के लिए डाइव तो लगाया, लेकिन उसे लपक नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: 'घायल' जडेजा ने मारा फिल्मी डायलॉग, लिखा- खेल ताश का हो या जिंदगी का, अपना इक्का...
विज्ञापन

बॉल ब्वॉय ने लिया कैच

5 of 10
बॉल ब्वॉय ने बाउंड्री के बाहर लिया कैच - फोटो : सोशल मीडिया
मजे की बात यह है कि 38वें ओवर में ही बाउंड्री के बाहर खड़े बॉल ब्वॉय ने चौथी गेंद पर मिलर के छक्के को लपक लिया। बॉल ब्वॉय को मुश्किल कैच लेता देखा सभी हैरान हो गए। इसके बाद सिराज, गिल और बिश्नोई सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
विज्ञापन

कुलदीप ने दिलाई 2019 वर्ल्ड कप की याद

6 of 10
बाबर आजम का विकेट (बाएं) और एडेन मार्करम का विकेट (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप यादव ने 16वें ओवर में एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर दिया। मार्करम जिस तरह आउट हुए उससे 2019 वर्ल्ड कप की याद आ गई। 2019 वर्ल्ड कप में जब भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था तब कुलदीप ने ऐसी ही गेंद पर बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया था। कुलदीप की गेंद ऑफ स्टंप से बाहर टप्पा खाने के बाद अंदर की ओर घूमी। गेंद मार्करम के पैड और बैट के बीच से निकलकर स्टंप से जाकर लग गई। ऐसा ही बाबर के साथ हुआ था। तब कुलदीप की तारीफ बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने की थी।
विज्ञापन

कुलदीप और मिलर में भिड़ंत

7 of 10
कुलदीप यादव और डेविड मिलर - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप ने 24वें ओवर में गेंदबाजी की। उनकी पहली गेंद पर मिलर ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर जब वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर गए तो कुलदीप ने स्लेजिंग शुरू कर दी। इस पर मिलर भी भिड़ गए। कुलदीप उन्हें बार-बार कुछ कह रहे थे। वह मिलर का ध्यान भटकाना चाह रहे थे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। मिलर ने 75 रन की नाबाद पारी खेली।

शार्दुल की इनस्विंगर पर बावुमा आउट

8 of 10
शार्दुल ठाकुर ने बावुमा को बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में शुरू से ही अच्छी गेंदबाजी की। उनकी गेंदों को खेलने में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। 15वें ओवर में शार्दुल की एक शानदार इनस्विंगर पर अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा क्लीन बोल्ड हो गए। शार्दुल की गेंद ऑफ स्टंप के लाइन में टप्पा खाने के बाद अंदर की ओर आई। बावुमा उसे ठीक से खेल नहीं पाए। गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकलकर स्टंप से जा लगी।

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

9 of 10
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के चार बल्लेबाज 17.4 ओवर में 51 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यहां से श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्हें संजू सैमसन का साथ मिला। अय्यर ने तेजी से रन बनाए। वहीं, सैमसन संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। श्रेयस अय्यर ने संजू सैमसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस ने इस दौरान वनडे करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। वह 37 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके लगाए।
विज्ञापन

सैमसन ने की अंत तक लड़ाई

10 of 10
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 30 रन बनाने थे। तबरेज शम्सी गेंदबाजी के लिए आए, वहीं स्ट्राइक पर सैमसन थे। उन्होंने पहली ही गेंद वाइड फेंकी। इसके बाद अगली गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर सैमसन ने चौका और अगली गेंद पर फिर से चौका जड़ा। चौथी गेंद पर सैमसन कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर सैमसन ने एक और चौका लगाया, लेकिन टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सके। आखिरी गेंद पर सैमसन ने एक रन लिया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने नौ रन से मैच जीत लिया। भारत ने 40वें ओवर में 20 रन बनाए। सैमसन ने अंत तक लड़ाई की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया और 63 गेंदों में 86 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें