फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, शाहीन से भी ज्यादा घातक है यह गेंदबाज

Thu, 20 Oct 2022 08:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है और टीम इंडिया को इस मैच से पहले पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों के लिए खास रणनीति बनानी होगी। शाहीन अफरीदी और बाबर जैसे खिलाड़ी भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ है। टीम इंडिया इस मैच में 2021 विश्व कप की हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। पिछले साल शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने मिलकर भारत से मैच छीन लिया था। इस बार भी पाकिस्तान के कुछ चुनिंदा खिलाड़ी अपने दम पर पाकिस्तान को जीत दिला सकते हैं। यहां हम ऐसे ही पांच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया, क्या है भारत की कमजोरी और मजबूती?

विज्ञापन

1. बाबर आजम

2 of 6
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। पिछले साल उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वह पहले पाकिस्तानी कप्तान बने थे, जिनकी अगुआई में पाकिस्तान ने भारत से कोई विश्व कप मैच जीता था। बाबर टी20 के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। फिलहाल उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं है, लेकिन अहम मैचों में वह लय में लौट सकते हैं। भारत को बाबर के खिलाफ खास रणनीति बनानी होगी। 

T20 WC: नॉकआउट मैचों में कोहली का विराट रिकॉर्ड
विज्ञापन

2. मोहम्मद रिजवान

3 of 6
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
2021 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में बाबर के साथ रिजवान ने 150 रन से ज्यादा की साझेदारी कर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी। वह मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं। रिजवान पिछले दो साल में लगातार पाकिस्तान के लिए रन बनाते रहे हैं। वह दबाव सोखने में माहिर हैं और एक छोर संभालकर बल्लेबाजी करते हैं। वह अक्सर लंबी पारियां खेलते हैं। एशिया कप में भी उन्होंने भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। भारत को रिजवान को भी जल्दी आउट करने के लिए प्लान बनाना होगा। 

तेज गेंदबाजों को धोने में माहिर हैं भारतीय बल्लेबाज

3. शाहीन अफरीदी

4 of 6
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन अफरीदी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली के लिए बड़ा खतरा हैं। 2021 में भी उन्होंने इन तीनों बल्लेबाजों को आउट किया था। शाहीन अपनी अंदर आती गेंदों से पावरप्ले में ही दो-तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को बैकफुट में ढकेल देते हैं। भारत को शाहीन से सावधान रहना होगा। वह चोट से वापस आने के बाद अच्छी लय में दिख रहे हैं। खासकर रोहित-राहुल को शाहीन के खिलाफ खास रणनीति बनाने की जरूरत होगी। 

टी20 में डेथ ओवर में सबसे विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार

विज्ञापन

4. हारिस रऊफ

5 of 6
हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी भारत के लिए बड़ा खतरा हैं। रऊफ अपने शानदार गति और उछाल से किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं। उनके गेंदबाजी करने का अंदाज ऑस्ट्रेलियाई पिचों के अनुसार सटीक है। इसी वजह से बीबीएल में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। भारतीय बल्लेबाजों को उनकी छोटी गेंदों से सावधान रहना होगा, जो तेज गति के साथ आती हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी कहा है कि रऊफ मुश्किल ओवर करेंगे और उनके अंदर मैच पलटने की क्षमता है। भारत के लिए वह शाहीन से ज्यादा घातक हो सकते हैं, क्योंकि शाहीन अफरीदी अब तक पूरी तरह से लय में नहीं लौटे हैं।

2021 से पावरप्ले में सबसे बेहतर है टीम इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

5. शादाब खान

6 of 6
शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान एक ओवर में मैच पलटने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन भारत को उन्हें कमतर आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए। शाबाद अहम मौकों पर विकेट लेने में माहिर हैं और बल्ले के साथ उपयोगी रन भी बनाते हैं। वह सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच पलट सकते हैं और बल्ले के साथ अंत के ओवरों में उपयोगी रन बना सकते हैं। शादाब टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और भारत को उनसे सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें