भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
स्टेडियम के गेट दोपहर 3 बजे से खुलेंगे
यह मुकाबला भारत का टूर्नामेंट में अपने घरेलू मैदान से बाहर पहला मैच होगा। सुरक्षा को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता के बीच अब प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस के अनुसार, दोनों टीमों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की जाएगी और वापसी तक उनकी निगरानी कड़ी रहेगी। मैच शाम सात बजे शुरू होगा, जबकि स्टेडियम के सभी गेट दोपहर 3 बजे खोल दिए जाएंगे। पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे कम से कम चार घंटे पहले पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच में किसी तरह की परेशानी न हो।