फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: इस भारतीय तेज गेंदबाज के मुरीद हुए रिकी पोंटिंग, कहा- वह अपने देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं

Sat, 22 Feb 2025 12:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, 'शमी के लिए वापसी करना और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पांच विकेट लेना शानदार है। वह ऐसा ही खिलाड़ी है जिन्हें आप अपनी टीम में चाहते हैं।'
विज्ञापन
1 of 4
पोंटिंग ने शमी को लेकर बयान दिया है - फोटो : ICC
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में शुभमन गिल के शतक के अलावा मोहम्मद शमी के पांच विकेट ने सुर्खियां बटोरीं। शमी के इस प्रदर्शन ने दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों का ध्यान खींचा। सबने उनकी तारीफ की है। इसी कड़ी में  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी शमी की दृढ़ता की प्रशंसा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शमी - फोटो : ICC
उन्होंने कहा कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में उनका पांच विकेट झटकना इस बात का सबूत है कि चोट से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद अब यह तेज गेंदबाज खुद सर्वश्रेष्ठ संस्करण है। शमी ने आईसीसी टूर्नामेंट में वापसी करते हुए 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को 228 रन पर समेट दिया। शमी ने सबसे कम पारियों में 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय और दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बने।
विज्ञापन

3 of 4
शमी - फोटो : ICC
पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, 'शमी के लिए वापसी करना और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पांच विकेट लेना शानदार है। वह ऐसा ही खिलाड़ी है जिन्हें आप अपनी टीम में चाहते हैं जो आपके लिए कुछ भी कर सकता है। शमी हमेशा मुझे ऐसा ही खिलाड़ी लगता है।' शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के दौरान टखने की चोट के कारण 14 महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हो गए थे। चोट के लिए सर्जरी की आवश्यकता थी और उनके बाएं घुटने में सूजन के कारण उनकी उबरने की प्रक्रिया में और देरी हुई जिससे वह एक साल से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय खेल से बाहर रहे।
विज्ञापन

4 of 4
शमी - फोटो : ICC
पोंटिंग ने कहा, 'यह उनके लिए आसान नहीं रहा है। वह साल दर साल बेहतर होता जा रहा है और शायद, वह अभी खुद का सबसे अच्छा संस्करण है। इसलिए वह ऐसा ही है जिसे आप अपने आस-पास चाहते हैं, खासकर बड़े टूर्नामेंटों में।' शमी ने तीन वनडे विश्व कप में 55 विकेट लिए हैं और वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट तक पहुंचने वाले आठवें भारतीय बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें