फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: विराट कोहली के फॉर्म पर आया पूर्व कोच अनिल कुंबले का बयान, खुद पर अधिक दबाव नहीं बनाने की दी सलाह

Sat, 22 Feb 2025 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'मुझे लगता है कि वह कुछ ज्यादा ही प्रयास कर रहे हैं।' विराट कोहली पिछली 11 पारियों में महज 170 रन ही बना सके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कोहली और कुंबले - फोटो : Twitter
भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना है कि विराट कोहली फॉर्म में वापसी के लिए खुद पर बहुत अधिक दबाव बना रहे हैं और उन्होंने इस स्टार बल्लेबाज को तनाव मुक्त रहने की सलाह दी है। कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस प्रारूप में जो छह पारियां खेली हैं उनमें वह केवल 137 रन ही बना पाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कोहली और कुंबले - फोटो : BCCI
'कोहली कुछ ज्यादा प्रयास कर रहे'
कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'मुझे लगता है कि वह कुछ ज्यादा ही प्रयास कर रहे हैं। वह जिस तरह से अपनी पारी आगे बढ़ा रहे हैं उसमें आप इसे देख सकते हैं। उन्हें इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। रोहित शर्मा को देखिए वह खुलकर खेलते हैं क्योंकि आगे काफी बल्लेबाज हैं और वे सभी शानदार फॉर्म में हैं। इसी तरह से विराट को भी किसी चीज की चिंता किए बिना खुलकर खेलने की जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 4
कोहली और कुंबले - फोटो : BCCI
'कोहली खुद पर ज्यादा दबाव डाल रहे'
कुंबले ने कहा, 'सभी खिलाड़ी अपने करियर में मुश्किल दौर से गुजरते हैं, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखकर मुझे ऐसा लगता है कि वह खुद पर बहुत अधिक दबाव डाल रहे हैं।' इस पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है सहज होकर खेलने से कोहली इस खराब दौर से बाहर निकाल सकते हैं। कुंबले ने कहा, 'जब आप पर इस तरह का दबाव होता है और आप पर अपेक्षाओं का बोझ बन जाता है तो आप अचानक ही इस तरह की चीजों को अनावश्यक महत्व देने लग जाते हो और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने लग जाते हो।'
विज्ञापन

4 of 4
कोहली - फोटो : BCCI
पिछली 11 पारियों में 170 रन बना पाए कोहली
उन्होंने कहा, 'जब आप ऐसा करते हो तो वास्तव में आप तनाव मुक्त नहीं होते हो। मुझे पूरा यकीन है कि जब उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली होगी तब वह इस तरह की चीजों के बारे में नहीं सोच रहे होंगे।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाने के बाद कोहली 11 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 170 रन बनाए हैं। उन्होंने 22, 52, 5, 6, 17, 6, 36, 5, 3, 7 और 11 रन की पारी खेली है। 52 रन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में तीसरे वनडे में बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें