फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Photos: दुबई में हुआ भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच, तस्वीरों में देखें मुकाबले का रोमांच

Mon, 29 Aug 2022 12:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
1 of 16
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

टॉस के दौरान बाबर और रोहित

2 of 16
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस के दौरान एक-दूसरे से बात करते नजर आए। दोनों ने टॉस के बाद पवेलियन लौटते समय भी बात की। रोहित और बाबर पहली बार टॉस में साथ उतरे।
विज्ञापन

कुछ इस तरह दिखे फैंस

3 of 16
मैच के दौरान फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार सिर्फ दोनों देशों के खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि प्रशंसकों को भी रहता है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान फैंस अलग-अलग अंदाज में नजर आए।

बाबर आजम को भुवनेश्वर ने किया आउट

4 of 16
विकेट मिलने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
15 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान बाबर आजम को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। बाबर नौ गेंदों में 10 रन बना सके। बाबर फिलहाल टी-20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनका विकेट पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका था।
विज्ञापन

फखर जमान को आवेश ने किया आउट

5 of 16
फखर जमान का बल्ला नहीं चला - फोटो : सोशल मीडिया
42 पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। पाकिस्तान की पारी के छठे ओवर में आवेश खान गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में फखर जमान को पवेलियन भेजा। दरअसल, आवेश ने शॉर्ट बॉल फेंकी। इस पर फखर ने बल्ला लगाना चाहा। गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक तक पहुंची। हालांकि, इस पर न तो गेंदबाज ने और न ही कार्तिक ने अपील की। हालांकि, फखर खुद ही पवेलियन लौटने लगे और खेल भावना का परिचय दिया। फखर छह गेंदों में 10 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए।
विज्ञापन

चहल को नहीं मिली सफलता

6 of 16
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
युजवेंद्र चहल ने गेंदबाजी तो अच्छी की, लेकिन वह विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने चार ओवर में 32 रन दिए। चहल को एक सफलता मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने अपनी ही गेंद पर इफ्तिखार अहमद का कैच छोड़ा था।
विज्ञापन

रिजवान ने बनाए सबसे ज्यादा रन

7 of 16
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 42 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। रिजवान को बल्लेबाजी के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें भारतीय गेंदबाजों ने खुलकर नहीं खेलने दिया। शॉर्ट गेंद पर वह काफी असहज नजर आए।

हार्दिक की शानदार गेंदबाजी

8 of 16
हार्दिक पांड्या और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। हार्दिक ने मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद और खुशदिल शाह को आउट किया।

लाहौर में भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज

9 of 16
मैच देखते दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के मैच का रोमांच हर उम्र के फैंस पर सिर चढ़कर बोलता है। लाहौर से यह तस्वीर आई है। इसमें हर उम्र के प्रशंसक एक साथ मैच देखते हुए नजर आए।

भुवनेश्वर ने बरपाया कहर

10 of 16
केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उन्होंने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर ने बाबर आजम, शादाब खान, आसिफ अली और नसीम शाह का विकेट लिया।

केएल राहुल फेल

11 of 16
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा। 19 साल के डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर केएल राहुल को बोल्ड किया। राहुल खाता भी नहीं खोल सके।

विराट ने दिए फॉर्म में वापसी के संकेत

12 of 16
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
10वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद नवाज ने विराट कोहली को इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। विराट 34 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। नवाज ने अपने पहले ओवर (पारी का आठवां ओवर) की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया था। वहीं, 10वें ओवर की पहली गेंद पर विराट को पवेलियन भेजा। कोहली ने अपनी 35 रन की पारी में वापसी के संकेत दे दिए हैं। उनसे आगे के मुकाबलों में बड़ी पारी की उम्मीद है।

हिटमैन हुए फेल

13 of 16
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। रोहित और विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई।

सूर्यकुमार भी हुए फ्लॉप

14 of 16
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा के बाद इस मैच में सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला नहीं चला। 15वें ओवर में वह आउट हो गए। नसीम शाह ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड किया। सूर्या 18 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार और जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 36 रन की साझेदारी हुई।

नसीम शाह को लगी चोट

15 of 16
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के लिए इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले नसीम शाह चोटिल हो गए। वह अपने चौथे ओवर में दो-तीन पर मैदान पर गिर गए। चोटिल होने के बावजूद उन्होंने गेंदबाजी की। नसीम ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

हार्दिक ने दिलाई जीत

16 of 16
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए हार्दिक पांड्या इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। उसके बाद बल्लेबाजी में तूफानी पारी खेली। हार्दिक ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें