रोहित को 2021 टी20 विश्व कप में अफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था। वह इस मैच में खाता खोलने में विफल रहे थे। भारत को उस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
1 of 4
हेडन ने रोहित शर्मा को नसीहत दी है
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को एशिया कप का महामुकाबला खेला जाएगा। पल्लेकल स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नसीहत दी है। हेडन चाहते हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यूएई 2021 टी20 विश्व कप जैसे हालात से बचने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पहले तीन ओवरों में सावधानी बरतें। रोहित को 2021 टी20 विश्व कप में अफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था। वह इस मैच में खाता खोलने में विफल रहे थे। भारत को उस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
हेडन का मानना है कि अफरीदी से निपटने का यही सही तरीका है। एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- आपको शाहीन अफरीदी के खिलाफ शुरू में सतर्कता बरतनी होगी। 2021 में हुए टी20 विश्व कप को याद करिये। शाहीन शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में सक्षम रहे थे। हम उस गेंद को कभी नहीं भूलेंगे जो उन्होंने रोहित शर्मा को फेंकी थी। इसलिए शाहीन के खिलाफ थोड़ी सावधानी बरतें। विशेषकर पहले तीन ओवर भारतीय बल्लेबाजी की दिशा तय करेंगे। अगर गेंद स्विंग हो रही है, तो पहले तीन ओवर सिर्फ खेलने पर और डिफेंस पर ध्यान दें। 2021 टी20 विश्व कप के पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली ने मैच में 49 गेंद में 57 रन बनाकर भारतीय पारी को संभाला था। हालांकि, टीम हार गई थी।
विज्ञापन
नसीम और हारिस के लिए हेडन ने कही यह बात
3 of 4
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
हेडन ने कहा कि अफरीदी के साथ ही भारतीय बल्लेबाजों को नसीम शाह और हारिस रऊफ के खिलाफ भी योजना बना कर बल्लेबाजी करनी होगी। हेडन ने दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबले को विश्व क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबला करार देते हुए कहा- भारतीय टीम पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के खिलाफ खेलेगी। यह क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक है। पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम (शाह) जैसे काबिल गेंदबाज हैं। तीन बहुत अलग प्रकार के गेंदबाज और उनसे निपटने के लिए भारतीय टीम को अलग-अलग योजना के साथ आना होगा।
पाकिस्तान के बैटिंग कोच रह चुके हेडन ने कहा- कैंडी (पल्लेकल) में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। आपको पिच की उछाल पर नजर रखना होगा। इस मामले में हारिस के खिलाफ सतर्क रहना होगा। वह गेंद को तेज टप्पा खिलाकर ऑफ स्टंप के पास गेंदबाजी करते हैं। मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाज नसीम जैसे खिलाड़ी के खिलाफ आक्रामक खेल में सफल हो सकते हैं। उन्हें दबाव में रखें, ऐसा महसूस करें कि आप खेल में सबसे आगे हैं। हालांकि, कुल मिलाकर मुझे लगता है कि टीम इंडिया ही जीतेगी। मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी में गहराई और उत्तम दर्जे की बल्लेबाजी लाइनअप है।