फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत के कप्तान-कोच दोनों बदले, पाकिस्तान को जिताने वाला स्टार बाहर, वर्ल्ड कप के बाद और क्या बदला?

Thu, 25 Aug 2022 08:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत की बल्लेबाजी में एक भी बदलाव नहीं हुआ है। विश्व कप में खेलने वाले रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत एशिया कप टीम के भी सदस्य है। इन पांच खिलाड़ियों का खेलना तय है।
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : अमर उजाला
एशिया कप में रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। उस मैच के बाद दोनों टीमों में कई बदलाव हुए। भारत के कप्तान और कोच बदल गए। वहीं, पाकिस्तान उस मैच को हीरो के बगैर इस बार उतरेगा। आइए जानते हैं कि 10 महीने में दोनों टीमों में क्या-क्या बदलाव हुए...
विज्ञापन

कोहली हटे, रोहित बने कप्तान

2 of 8
केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब विराट कोहली कप्तान थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बता दिया था कि वह टूर्नामेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उनके लिए बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भूलने वाला रहा। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। पाकिस्तान ने कप्तान नहीं बदला। बाबर आजम ही इस बार भी टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय टीम ने बदला कोच

3 of 8
राहुल द्रविड़-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच भी दूसरे बन गए। वर्ल्ड कप में रवि शास्त्री कोच थे। टूर्नामेंट के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। वह कोच पद से हट गए। उनकी जगह में भी बदलाव हुआ। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम का मुख्य कोच बनाया गया। दूसरी ओर, पाकिस्तान  ने कप्तान के बाद कोच भी वही रखा है। सकलैन मुश्ताक ही टीम को कोचिंग देते हुए नजर आएंगे।

बल्लेबाजी में क्या-क्या बदलाव हुए?

4 of 8
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की बल्लेबाजी में एक भी बदलाव नहीं हुआ है। विश्व कप में खेलने वाले रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत एशिया कप टीम के भी सदस्य है। इन पांच खिलाड़ियों का खेलना तय है। पाकिस्तान की बात करें तो विश्व कप में खेलने वाले बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और फखर जमान टीम में हैं।
विज्ञापन

ऑलराउंडर में भारत ने नहीं किया बदलाव

5 of 8
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए विश्व कप में बतौर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या खेले थे। दोनों इस बार टीम के सदस्य हैं और उनका खेलना भी करीब-करीब तय है। पाकिस्तान की बात करें तो विश्व कप टीम के सदस्य शादाब खान और आसिफ अली तो एशिया कप के लिए चुने गए हैं, लेकिन मोहम्मद हफीज,  शोएब मलिक और इमाद वसीम को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गेंदबाजी में दोनों टीमों के स्टार नहीं

6 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो उस मैच में खेलने वाले तीन गेंदबाज इस बार टीम के सदस्य नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण नहीं खेलेंगे। मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती को बाहर किया गया है। सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ही इस बार भी टीम में हैं। पाकिस्तान की टीम को देखें तो शाहीन अफरीदी पिछले मैच के हीरो थे। उन्होंने पाकिस्तान को पहली बार भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह इस बार चोट के कारण नहीं खेलेंगे। वहीं, हसन अली इस बार टीम से बाहर हैं। सिर्फ हारिस रऊफ ही टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 8
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप में खेलने वाली दोनों टीमें:
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
विज्ञापन

8 of 8
ट्रेनिंग के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : BCCI/Twitter
एशिया कप के लिए दोनों टीमें:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। 
रिजर्व खिलाड़ीः श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें