भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरी है और ऐसा करने से महज एक कदम दूर है। भारत ने 2023 में वनडे प्रारूप में खेले गए एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।
भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। इससे पहले भारत ने एशिया कप के ग्रुप चरण और सुपर चार चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी थी और अब उसकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी होंगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरी है और ऐसा करने से महज एक कदम दूर है। भारत ने 2023 में वनडे प्रारूप में खेले गए एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा ही भारी रहा है। भारत के पास कई दमदार खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तानी आक्रामण को धवस्त कर सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों से पार पा लेगी तो उसके चैंपियन बनने की राह आसान हो जाएगी। आइए जानते हैं पाकिस्तान के वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो भारत को कर सकते हैं परेशान....
विज्ञापन
2 of 6
शाहीन अफरीदी
- फोटो : ANI
शाहीन अफरीदी
नई गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी अपने दिन किसी भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शाहीन भारत को पहले परेशानी में डाल चुके हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम को शाहीन के खिलाफ संभलकर खेलना होगा, विशेषकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जो शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज से खेलते हैं। हालांकि, पिछले मैच में अभिषेक ने शाहीन का स्वागत छक्के के साथ किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अपनी लहराती गेंदों से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं। ग्रुप चरण और सुपर चार चरण के मैच में शाहीन गेंद से कुछ खास नहीं कर सके थे और भारतीय खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ रन बनाए थे। शाहीन हारिस रऊफ के साथ पाकिस्तान के लिए मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक नौ विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, डेथ ओवरों में बल्ले से भी योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
साहिबजादा फरहान
- फोटो : ANI
साहिबजादा फरहान
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप और सुपर चार चरण के मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। साहिबजादा ने ग्रुप चरण के मैच में 40 रन बनाए थे, जबकि पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने में सफल रहे थे। साहिबजादा ने भारत के खिलाफ ऐसे समय मोर्चा संभाला था जब पाकिस्तानी टीम की स्थिति खराब थी। साहिबजादा ने ही भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे और अब भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्द रोकना होगा।
4 of 6
फखर जमां
- फोटो : ANI
फखर जमां
फखर पाकिस्तान के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारत के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है। फखर मध्यक्रम में पाकिस्तान की मजबूत कड़ी रहे हैं। भारत के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में फखर को जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके थे और 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। फखर भारत के खिलाफ पिछले मैच में ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने आक्रमक बल्लेबाजी की थी, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके थे। फखर का भारत के खिलाफ भी रिकॉर्ड अच्छा रहा है, ऐसे में भारतीय गेंदबाज अगर उन्हें जल्द पवेलियन भेजने में सफल रहे तो पाकिस्तानी टीम एक बार फिर लड़खड़ा सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद हारिस
- फोटो : ANI
मोहम्मद हारिस
विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने ओमान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में ऐसे समय में मोर्चा संभाला जब पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन भारत के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा था और वह तीन रन ही बना सके थे। हारिस भले ही भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में दम नहीं दिखा पाए थे, जबकि भारतीय टीम के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। लेकिन वह पाकिस्तान टीम को संभालने का दम रखते हैं। भारतीय गेंदबाजों, विशेषकर जसप्रीत बुमराह के सामने हारिस को जल्द रोकने की चुनौती होगी।
सैम अयूब
सैम अयूब भारत के खिलाफ पिछले दोनों मैच में विफल रहे हैं। पहले मैच में वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए थे, जबकि भारत के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए मैच में वह 21 रन ही बना पाए थे। मौजूदा टूर्नामेंट में अयूब का बल्ला शांत है और वह छह में से चार पारियों में खाता भी नहीं खोल सके हैं। लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने दम दिखाया है और वह अब तक आठ विकेट अपने नाम कर चुके हैं। सैम अयूब भारत के सामने परेशानी खड़ी कर सकते हैं और बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। भारत ने ग्रुप चरण के मैच में जो तीन विकेट गंवाए थे, वो सभी अयूब ने ही लिए थे। भारत अगर अयूब को शुरुआत में ही आउट कर देगा तो पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाएगा।