विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने पहले टी-20 से पूर्व कहा कि अब हम उस स्थिति के निकट पहुंच रहे हैं कि सीधे स्टेडियम पर लैंडिंग करके खेलना होगा। कार्यक्रम इतना व्यस्त हो गया है, लेकिन इतनी यात्रा करके अलग टाइम जोन वाले देश में आकर तुरंत ढल जाना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भविष्य में इन चीजों को भी ध्यान में रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऐसा ही है जहां लगातार खेलना होता है।