फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: टॉस के बाद प्लेइंग XI ही भूले विराट, ऋषभ पंत बाहर, इन 11 खिलाड़ियों को मौका

Fri, 24 Jan 2020 12:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड-भारत के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के महज पांच दिन बाद ही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलने उतरी है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

टॉस के दौरान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों के नाम भूल गए। विराट से जब प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो पांच खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, वो संजू सैमसन, नवदीप सैनी और कुलदीप यादव हैं। दो खिलाड़ियों के नाम मैं भूल गया हूं। बाद में बताता हूं। इसके बाद उन्होंने ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के दम पर न्यूजीलैंड टीम को मात देने के लिए भारतीय टीम उतरी है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media

ओपनिंग

शिखर धवन की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल पारी ओपनिंग की कमान संभालेंगे। शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी-20 में चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना पड़ा। रोहित और राहुल बेहतरीन लय में हैं। दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में रन बनाए हैं। राहुल ने तो ओपनिंग से लेकर नंबर तीन और नंबर पांच पर भी बल्लेबाजी की है।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर विराट कोहली ही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में रन बनाए हैं, लेकिन वह उस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। अय्यर ने पिछले कुछ मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर इस पोजिशन पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। बल्लेबाजी में और गहराई के लिए मनीष पांडे को भी विराट ने अंतिम 11 में शामिल किया है।

4 of 7
जडेजा-विराट - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में विराट कोहली ने रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

विकेटकीपर के तौर पर विराट कोहली ने ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। बल्लेबाज के रूप में शिवम दुबे पंत की जगह लेंगे।

विज्ञापन

6 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर

गेंदबाजी

भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान इस सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर उनका साथ देंगे। स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग 11 में मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे ,युजवेंद्र चहल , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें