फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, न्यूजीलैंड के खिलाफ इन 11 जांबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया

Wed, 05 Feb 2020 07:13 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम आज से तीन मैच की वन-डे सीरीज का आगाज कर रही है। धाकड़ खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान टीम इंडिया कीवी टीम के खिलाफ पहले एकदिवसीय में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी है। पहले वन-डे मैच में कीवी कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस के समय ही अज की प्लेइंग 11 का एलान किया है। दो बल्लेबाज आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों  के साथ आज टीम इंडिया उतरी है।
विज्ञापन

2 of 7
पृथ्वी शॉ

ओपनर्स 

रोहित शर्मा और शिखर धवन की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की युवा सलामी जोड़ी पारी कीओपनिंग की कमान संभालेंगी। दोनों का यह वन-डे डेब्यू मैच है। मयंक ने टेस्ट में खुद को साबित किया है। अब बारी वन-डे की है। वहीं शॉ ने भी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेली हैं। टीम चाहेगी कि दोनों ही एक मजबूत शुरुआत दिलाए।
 

 

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम

नंबर तीन पर विराट कोहली ही खेलते नजर आएंगे। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल में से कोई भी बल्लेबाजी के लिए उतर सकता है। बल्लेबाजी को और भी मजबूत बनाने के लिए केदार जाधव को भी टीम में शामिल किया गया है।

4 of 7
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर

टी-20 सीरीज में बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की कमान संभालने वाले केएल राहुल ही इस मैच में भी विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

गेंदबाजी

भारतीय टीम की आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे और शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी उनका साथ देते हुए नजर आएंगे। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे के लिए भारती टीमः


पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें