फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ T20 Series: टी20 सीरीज में भारत को इन पांच कीवी गेंदबाजों से रहना होगा सतर्क, जरा सी चूक और खेल खत्म

Fri, 18 Nov 2022 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

हार्दिक पांड्या के हाथों में टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाजों का सामना करेगी। इस सीरीज में कुछ कीवी गेंदबाजों से भारत को संभल कर रहना होगा।
विज्ञापन
1 of 6
बाएं से- मिचेल सैंटनर, फर्ग्यूसन, साउदी और ईश सोढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, पहला मैच बारिश से धुल गया। अब 20 नवंबर को दूसरा और 22 नवंबर को तीसरा मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को सीरीज जीतने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। टीम इंडिया ने जब पिछली बार न्यूजीलैंड का दौरा किया था (2020 में) तब टी20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की थी।

विराट कोहली उस समय भारतीय टीम के कप्तान थे। हालांकि, इस सीरीज में कोई भी सीनियर खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। हार्दिक पांड्या के हाथों में टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाजों का सामना करेगी। इस सीरीज में कुछ कीवी गेंदबाजों से भारत को संभल कर रहना होगा, जो भारतीय बल्लेबाजों द्वारा जरा सी चूक होने पर विकेट उखाड़ सकते हैं। आइए उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ईश सोढ़ी
1. ईश सोढ़ी: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं। चाहे भारतीय परिस्थिति हो या न्यूजीलैंड की, यह लेग स्पिनर दोनों जगह ही विकेट निकालने में माहिर है। ईश सोढी ने भारत के खिलाफ टी20 में 15 मैचों में 20 विकेट निकाले हैं। 18 रन देकर तीन विकेट भारत के खिलाफ उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.26 का रहा है। वहीं, न्यूजीलैंड के कंडीशन में सोढ़ी ने भारत के खिलाफ आठ टी20 मैचों में नौ विकेट लिए हैं। इकोनॉमी रेट 8.03 का रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
मिचेल सैंटनर
2. मिचेल सैंटनर: भारत के खिलाफ टी20 में न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज। यह बाएं हाथ का स्पिनर किसी भी कंडीशन में विकेट निकाल सकता है। कीवी कप्तान केन विलियम्सन को जब भी जरूरत पड़ती है, सैंटनर उस विकेट निकालकर देते हैं। भारत के खिलाफ टी20 में उन्होंने 16 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। घरेलू मैदान पर उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ आठ मैचों में सात विकेट लिए हैं।

4 of 6
टिम साउदी - फोटो : CricketCountry.com
3. टिम साउदी: भारत को इस सीरीज में सबसे ज्यादा खतरा टिम साउदी से होगा। साउदी न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। वह स्विंग कराने में माहिर हैं और भारत की युवा टीम को परेशान कर सकते हैं। साउदी ने भारत के खिलाफ टी20 में 15 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में साउदी ने भारत के खिलाफ 10 मैचों में आठ विकेट लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 6
एडम मिल्ने - फोटो : सोशल मीडिया
4. एडम मिल्ने: अपनी स्पीड के लिए पहचाने जाने वाले एडम मिल्ने से भी भारतीय बल्लेबाजों को बचकर रहने की जरूरत होगी। यह गेंदबाज 150+ की स्पीड से गेंद को स्विंग करा सकता है। मिल्ने शॉर्ट बॉल से भारत के युवा बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ छह मैचों में तीन विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : सोशल मीडिया
5. लोकी फर्ग्यूसन: लोकी फर्ग्यूसन को डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माना जाता है। अंत के ओवरों में यह गेंदबाज एक के बाद एक यॉर्कर फेंकने में माहिर है। फर्ग्यूसन आईपीएल में लगातार खेलते हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय बल्लेबाजों की मजबूती और कमजोरी का भी पता होगा। वह आईपीएल का फायदा इस सीरीज में उठाना चाहेंगे। फर्ग्यूसन ने भारत के खिलाफ चार टी20 मैचों में चार विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड में उन्होंने भारत के खिलाफ दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें