फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: भारत विजयरथ पर सवार तो न्यूजीलैंड को मिली चार हार, देखें पिछले पांच मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन

Wed, 15 Nov 2023 01:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम को आखिरी हार एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी। वहीं, न्यूजीलैंड को इसी विश्व कप में पाकिस्तान ने हराया था। ऐसे में भारत की लय ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
1 of 11
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
वनडे विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में अजेय रहते हुए अपने सभी मैच जीते और 18 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, न्यूजीलैंड को चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए कीवी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। आइए सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानते हैं कि पिछले पांच मुकाबलों में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा है।



भारत
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

2 of 11
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने इस विश्व कप के अपने पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 130 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 रन का योगदान दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इंग्लैंड को 100 रन से हराया

3 of 11
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड को रविवार (29 अक्तूबर) को 100 रन से हराया। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को दो सफलता मिली। जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गजों के अलावा मार्क वुड भी खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 20 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। भारत के रोहित शर्मा ने 87 और लोकेश राहुल ने 39 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 49 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद को दो-दो विकेट मिले।

श्रीलंका को 302 रन से हराया

4 of 11
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार सातवां मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अपने सातवें मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 92 रन शुभमन गिल ने बनाए। वहीं, विराट कोहली 88, श्रेयस अय्यर 82 और रवींद्र जडेजा 35 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में शमी ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता ने बनाए। उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए। गेंदबाजी में मदुशंका ने पांच विकेट लिए, जबकि चमीरा को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया

5 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार आठवां मुकाबला जीता और यह साबित किया कि इस विश्व कप में भारत के सामने सभी टीमें बौनी हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत ने 243 रन के अंतर से जीत दर्ज की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाए। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के पांच गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाए। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

नीदरलैंड को 160 रन से हराया

6 of 11
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने विश्व कप के 45वें और लीग राउंड के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार नौवीं जीत थी। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 128 रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। लोकेश राहुल ने 102 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित ने 61 और गिल-कोहली ने 51 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिए बस डे लिडे ने दो विकेट लिए। मीकेरेन और मर्व को एक-एक विकेट मिले। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। विराट-रोहित को एक-एक विकेट मिले। नीदरलैंड के लिए तेजा निदामानुरू ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। साइब्रांड ने 45, कॉलिन एकरमैन ने 35 और मैक्स ओडाड ने 30 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 17 रन बनाए। लोगन वान बीक और रूलोफ वान डेर मर्वे 16-16 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड
विज्ञापन

भारत से चार विकेट से हारा

7 of 11
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व में न्यूजीलैंड को अपने पांचवें मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने कीवी टीम को चार विकेट से हराकर उसका विजय रथ रोका था। इससे पहले यह टीम लगातार पांच मैच हारकर आई थी। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 130 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर एक-एक विकेट ही ले सके।

ऑस्ट्रेलिया से पांच रन से हारा

8 of 11
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हरा दिया। इस विश्व कप में यह कीवी टीम की दूसरी हार थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 388 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 383 रन ही बना पाया और करीबी अंतर से मैच हार गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड के 109 और डेविड वॉर्नर के 81 रन बनाए। मैक्सवेल ने 41, इंग्लिस ने 38 और कमिंस ने 37 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स ने तीन-तीन विकेट लिए। सैंटनर को दो और मैट हेनरी-जेम्स निशन को एक-एक विकेट मिले। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 116 रन बनाए। जेम्स नीशम ने 58 और डेरिल मिचेल ने 54 रन की पारी खेली। यंग ने 32 और कॉन्वे ने 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका से 190 रन से हारा

9 of 11
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 190 रन से हार झेलनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ग्लेन फिलिप्स ने 50 गेंद पर 60 रन बनाए। विल यंग ने 33 और डेरिल मिचेल ने 24 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट चटकाए। गेराल्ड कोएत्जी को दो और कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली। अफ्रीकी टीम के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन बना दिए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।

पाकिस्तान से 21 रन से हारा

10 of 11
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 401 रन बनाए थे। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी 41 ओवर की हो गई और नया लक्ष्य 342 रन का मिला। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके बाद खेल नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान की टीम 21 रन से जीत गई। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 108 की पारी खेली। वहीं, कप्तान विलियम्सन ने 95 रन का योगदान दिया। फिलिप्स ने 41 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन विकेट लिए। हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ ने एक-एक विकेट लिया। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 81 गेंद में नाबाद 126 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 63 गेंद में 66 रन की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

श्रीलंका को पांच विकेट से हराया

11 of 11
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट (3/37) और मिचेल सेंटनर (2/22) की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका 46.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे (45) और रचिन रवींद्र (42) के बीच 74 गेंद में 86 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत 172 का लक्ष्य 23.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने 51 रन बनाए। इस मैच में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें