फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: ऋषभ को नया टेस्ट कप्तान बनाने की उठी मांग, मोहम्मद कैफ बोले- रोहित शर्मा के बाद पंत ही असली दावेदार

Mon, 04 Nov 2024 04:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत सितंबर में सबसे लंबे प्रारूप में वापसी के बाद से शानदार फॉर्म में दिखे हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ छह पारियों में 261 रन के साथ सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि ऋषभ पंत टीम इंडिया के अगले टेस्ट कप्तान बनने के लिए सबसे ज्यादा योग्य खिलाड़ी हैं। रोहित अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और जल्द ही इस प्रारूप से भी संन्यास का एलान कर सकते हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं। टेस्ट में रोहित अब बल्ले से भी रन बनाने में नाकाम रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पंत फिलहाल टेस्ट में भारत के सर्वश्रष्ठ बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं और वह इस प्रारूप में कप्तानी के लिए शीर्ष दावेदारों में से एक हैं। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि चाहे वह भारत-न्यूजीलैंड सीरीज हो या फिर आगामी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत सितंबर में सबसे लंबे प्रारूप में वापसी के बाद से शानदार फॉर्म में दिखे हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ छह पारियों में 261 रन के साथ सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। पंत के प्रदर्शन से प्रभावित कैफ को लगता है कि यह 27 वर्षीय बल्लेबाज भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे है। कैफ ने विदेशी परिस्थितियों में पंत के प्रदर्शन के लिए भी उनकी सराहना की। साथ ही यह भी बताया कि भारतीय पिचों पर भी पंत अच्छी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित और पंत - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'मौजूदा टीम में से सिर्फ ऋषभ पंत ही टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ में हैं। वह इसके योग्य हैं। जब भी खेलने उतरते हैं, भारतीय टीम को सामने रखते हैं। वह जिस भी नंबर पर खेलने आते हैं, वह मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने सभी तरह के हालात में रन बनाए हैं, चाहे वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका हो। चाहे गेंद खूब सीम हो रही हो या स्पिन। वह एक पूर्ण बल्लेबाज हैं।'

4 of 5
रोहित और पंत - फोटो : BCCI
जब तक वह क्रीज पर थे, न्यूजीलैंड चैन की सांस नहीं ले रहा था: कैफ
कैफ ने पंत के विकेटकीपिंग की भी प्रशंसा की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सामने वाली टीम पर प्रभाव का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'जब ऋषभ पंत अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे होंगे, तो वह एक महान खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेंगे। उन्होंने दिखाया है कि उनकी कीपिंग में काफी सुधार हुआ है। जब तक वह क्रीज पर थे, न्यूजीलैंड ने चैन की सांस नहीं ली। इसलिए मेरा मानना है कि यदि आप भविष्य के कप्तान की तलाश कर रहे हैं, तो ऋषभ पंत रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी होने के हकदार हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
अपनी वापसी के बाद से पंत घरेलू सत्र के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 10 पारियों में 46.88 की औसत और 86.47 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। अपने अब तक पंत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में शानदार शतक भी जड़े हैं और  अपनी बल्लेबाजी कौशल साबित की है। वह टेस्ट में धोनी के साथ एक भारतीय विकेटकीपर द्वारा संयुक्त रूप से सबसे अधिक शतक लगाए हैं। अब वह टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें