फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी ने बचाया मैच तो रोहित ने जिताई सीरीज, कुछ ऐसे टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से छीनी जीत

Thu, 30 Jan 2020 05:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित-शमी - फोटो : अमर उजाला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच की समाप्ति रोमांचक अंदाज में हुई। बुधवार को सेडेन पार्क में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर पहली बार न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। हालांकि भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत इतनी आसान नहीं थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी का 20वां ओवर और सुपर ओवर में रोहित के लगातार दो छक्के ने मैच को भारत की झोली में डाल दिया। दरअसल न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 20वें ओवर में नौ रनों की दरकार थी। इसके बाद शमी गेंदबाजी करने के लिए आए।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी के इस महत्वपूर्ण ओवर की पहली ही गेंद पर रोस टेलर ने छक्का जड़ दिया। बावजूद इसके शमी ने आखिरी पांच गेंदों में तीन रन ही दिए और दो विकेट भी झटके। इसकी वजह से मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया।

4 of 5
रोहित और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से राहुल और रोहित ने बल्लेबाजी शुरू की। हालांकि टिम साउदी के शुरुआती चार गेंदों में आठ रन ही आए जिसके बाद भारत को जीत ले लिए दस रनों की जरुरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद पांचवीं गेंद पर रोहित ने छक्का जड़कर भारत की थोड़ी उम्मीद जगा दी और फिर आखिरी गेंद पर जब भारत को चार रन चाहिए थे तब फिर रोहित ने छक्का जड़ दिया। रोहित के आखिरी दो गेंदों में लगातार दो छक्के ने भारत को ना सिर्फ मैच जिताया बल्कि सीरीज भी भारत के नाम करवा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें