फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: चार स्पिनर्स के रहते टीम में सुंदर को टीम में क्यों किया गया शामिल? इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 22 Oct 2024 01:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

25 वर्षीय सुंदर इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश टी20 सीरीज का हिस्सा थे। उन्होंने 2021 में प्रसिद्ध बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने के बाद अब तक चार टेस्ट खेले हैं।
विज्ञापन
1 of 4
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : ICC
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले टेस्ट के बाद चौंकाने वाला फैसला लेते हुए वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया। भारतीय टीम में पहले से ही चार स्पिनर्स मौजूद हैं और ऐसे में पांचवें स्पिनर के जुड़ने से फैंस हैरान रह गए। बंगलूरू में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पहले ही इस सीरीज के लिए चुने जा चुके हैं और अब सुंदर को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

2 of 4
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर को भारत की बल्लेबाजी में बढ़ी चिंताओं के कारण टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल गर्दन में अकड़न, ऋषभ पंत घुटने में चोट और केएल राहुल के निराशाजनक प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गौतम गंभीर की अगुआई वाले टीम प्रबंधन का अनुरोध था कि सुंदर को टीम में शामिल किया जाए और वह पुणे में दूसरा टेस्ट मैच खेल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित-गंभीर - फोटो : BCCI
25 वर्षीय सुंदर इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश टी20 सीरीज का हिस्सा थे। उन्होंने 2021 में प्रसिद्ध बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने के बाद अब तक चार टेस्ट खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच उसी साल अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था। चार टेस्ट मैचों में सुंदर ने 265 रन बनाए हैं और छह विकेट हासिल किए हैं। यह कदम न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में तीन टेस्ट की घरेलू सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद आया है। यह 1988 के बाद (36 साल बाद) भारत में न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट जीत थी और भारतीय सरजमीं पर 37 टेस्ट मैचों में सिर्फ तीसरी जीत थी।
विज्ञापन

4 of 4
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI
तीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव पहले से ही प्लेइंग-11 में मौजूद हैं। अगर भारत टीम संयोजन को बदलने का फैसला करता है, तो संभावना है कि 24 अक्तूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में सुंदर इनमें से एक की जगह लेंगे। हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज में वापसी करने के लिए टीम पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'इस तरह के मैच होते रहते हैं। हम सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ेंगे। ऐसे लोग हैं जो पहले भी इस स्थिति में रहे हैं। हम इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच हार गए और उसके बाद चार मैच जीते। अभी दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं और हम जानते हैं कि हम में से प्रत्येक को क्या करने की जरूरत है। हम कोशिश करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें