फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: रोहित की फॉर्म ने बढ़ाई भारत की चिंता, पिछली आठ पारियों में सिर्फ दो बार पार किया दहाई का आंकड़ा

Sun, 27 Oct 2024 09:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कप्तान टेस्ट में लगातार विफल हो रहे हैं और ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी देखने मिला था।  न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी रोहित कुछ कमाल नहीं दिखा सके थे और 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अगले महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस महत्वपूर्ण दौरे से पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवा दी है। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म है जो बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जारी रही। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभावित नहीं कर सके जिससे भारत को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : Screen Grab
भारतीय कप्तान टेस्ट में लगातार विफल हो रहे हैं और ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी देखने मिला था।  न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी रोहित कुछ कमाल नहीं दिखा सके थे और 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित को स्पिनर मिचेल सैंटनर ने विल यंग के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी होंगी। ऐसे में भारतीय कप्तान का फॉर्म में लौटना काफी जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित का घरेलू जमीन पर भारतीय ओपनरों में सबसे खराब औसत
रोहित की खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि घरेलू जमीन पर टेस्ट में भारतीय ओपनरों में सबसे खराब औसत रोहित का ही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारत ने दो मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का सामना किया था। भारतीय टीम ने वो सीरीज 2-0 से जीती थी, लेकिन कप्तान रोहित का बल्ला उस सीरीज में भी नहीं बोला था और उनका औसत 10.50 का रहा था जो घर में कम से कम चार पारियों में किसी भारतीय ओपनर का सबसे खराब औसत है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में उनका औसत 15.50 का रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक चार पारियां मिलाकर 62 रन बनाए हैं। बंगलुरू टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 52 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके अलावा तीन पारियों में उनका बल्ला खामोश ही रहा। रोहित ने पिछली आठ टेस्ट पारियों में सिर्फ दो बार दहाई अंक का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ 23 रन की पारी खेली थी। इन दो मौकों के अलावा वह दहाई अंक का आंकड़ा पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें