फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाउंड्री पर रोहित शर्मा की चालाकी, होशियारी से दिया था न्यूजीलैंड को झटका

Fri, 24 Jan 2020 02:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेले जा रहे टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर एक शानदार कैच लपका। एक समय लगा कि वह गेंद लेकर बाउंड्री के बाहर चले जाएंगे और विपक्षी टीम के खाते में छह रन जुड़ जाएंगे, लेकिन रोहित ने समझदारी दिखाई और मुश्किल कैच को लपक लिया।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। इस बीच पारी के आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित ने शानदार बैलेंस के दम पर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। शिवम दुबे की गेंद पर रोहित ने डीप स्क्वायर लेग की बाउंड्री पर एक बेहतरीन कैच लपका और मार्टिन गप्टिल को पवेलियन की राह दिखा दी।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो ने मिलकर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 80 रन जोड़ लिए थे। आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर गप्टिल ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन पर ही रोहित शर्मा ने कैच लपक लिया। इस तरह से भारत को पहली सफलता मिली।
 
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मार्टिन गप्टिल ने 19 गेंद पर 30 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। ऑकलैंड के ईडन पार्क के मैदान पर गप्टिल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। कोलिन मुनरो ने 42 गेंद पर 59 रनों की पारी खेली। कप्तान केन विलियमसन ने भी 51 रन और रॉस टेलर ने नाबाद 54 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें