न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेले जा रहे टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर एक शानदार कैच लपका। एक समय लगा कि वह गेंद लेकर बाउंड्री के बाहर चले जाएंगे और विपक्षी टीम के खाते में छह रन जुड़ जाएंगे, लेकिन रोहित ने समझदारी दिखाई और मुश्किल कैच को लपक लिया।