तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने चार विकेट पर 347 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा और केएल राहुल ने भी 88 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 348 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। उनके सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है।