फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: कोहली-पुजारा के पास है मौका, तोड़ सकते हैं सुनील गावस्कर का ये खास रिकॉर्ड

Thu, 04 Feb 2021 07:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं रहा। रन मशीन कहे जाने वाले विराट पिछले साल किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतकीय पारी नहीं खेल पाए। उनके पास हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक जड़ने का मौका था लेकिन पहले टेस्ट की पहली पारी में 74 रन बनाने के बाद वे दूसरी पारी में फ्लॉप रहे और फिर पितृत्व अवकाश लेकर स्वदेश लौट आए। हालांकि बीत गई सो बात गई, विराट अब एक बार फिर से नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
pujara virat
वह अपनी पसंदीदा प्रतिद्वंदी इंग्लैंड टीम के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से साल की शुरुआत करेंगे और ऐसे में उनकी कोशिश जबरदस्त प्रदर्शन करने की होगी। यही नहीं इस दौरान विराट के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड भी होंगे। ऐसा ही एक रिकॉर्ड होगा दिग्गज सुनील गावस्कर का जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली-पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल गावस्कर ने स्वदेश में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 1331 रन बनाए हैं और विराट के पास इससे आगे निकलने का मौका होगा। सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी गावस्कर के इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे। 

4 of 6
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली
बात करें इंग्लैंड के खिलाफ घर में विराट और पुजारा के रिकॉर्ड की तो ये काफी शानदार रहा है। विराट ने जहां 9 मैचों में 843 रन बनाए हैं, वहीं पुजारा ने भी इतने ही मैचों में 839 रन बनाए हैं। दोनों ने ही 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी खूब रन बटोरे थे। विराट ने तब पांच मैचों में 100 से अधिक की औसत से 655 रन ठोके थे जबकि पुजारा ने भी 401 रनों का योगदान दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
विराट-पुजारा
अब बात करें रिकॉर्ड की तो विराट इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेले गए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रनों के मामले में छठे और पुजारा सातवें स्थान पर हैं। वहीं गावस्कर इस मामले में सबसे ऊपर हैं। गावस्कर ने 22 मैचों में 1331 रन बनाए हैं। विराट अगर इस सीरीज में 489 और पुजारा 492 रन बना लेते हैं तो दोनों ही खिलाड़ी गावस्कर को पछाड़कर पहले स्थान पर काबिज हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sunil Gavaskar - फोटो : social Media
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया रन (भारत में)                                                                                                           
  • सुनील गावस्कर: 1331 रन  (22 मैच)
  • गुंडप्पा विश्वनाथ: 1,022, (17 मैच) 
  • सचिन तेंदुलकर: 960 रन, (15 मैच) 
  • विजय मांजरेकर: 885 रन, (11 मैच)
  • एम।एल जयसिम्हा: 843 रन, (10 मैच) 
  • विराट कोहली: 843 रन, (9 मैच)
  • चेतेश्वर पुजारा: 839 रन, (9 मैच)   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें