IND vs ENG T20 World Cup 2022 Second Semi Final Playing 11 Prediction: भारत और इंग्लैंड दस साल बाद टी-20 विश्वकप में एक-दूसरे का सामना करेंगे। इससे पहले 2012 के विश्वकप में भारत और इंग्लैंड खेले थे। उस मैच में भारत ने 90 रन की जीत दर्ज की थी।
दुनिया की दो शीर्ष टी-20 टीमें गुरुवार को एडिलेड ओवल में विश्व कप के सेमीफाइनल में टकराएंगी। नंबर एक टीम इंडिया जब दूसरे नंबर की इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी, तो उसका लक्ष्य आठ साल बाद टी-20 विश्वकप के फाइनल में जगह बनाना होगा।
विज्ञापन
2 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
भारत और इंग्लैंड दस साल बाद टी-20 विश्वकप में एक-दूसरे का सामना करेंगे। इससे पहले 2012 के विश्वकप में भारत और इंग्लैंड खेले थे। उस मैच में भारत ने 90 रन की जीत दर्ज की थी। नौ साल से भारतीय टीम आईसीसी के नॉकआउट चरण में बाहर हो रही है। इस बार टीम इंडिया खिताब जीतना चाहेगी।
विज्ञापन
3 of 10
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप के सूखे को खत्म करना चाहते हैं कप्तान रोहित
कप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें आईसीसी ट्रॉफी जीते हुए लंबा अरसा हो गया है। इसलिए इस बार वह सिर्फ खिताब जीतने के लिए आए हैं। भारत और इंग्लैंड टी-20 विश्वकप में अब तक तीन बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। इनमें दो बार भारत और एक बार इंग्लैंड जीता है। वहीं, टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल दोनों टीमें पहली बार खेलेंगी।
4 of 10
बेन स्टोक्स और जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
बटलर और स्टोक्स को रोकने की चुनौती
ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष पर रही 2007 की चैंपियन भारतीय टीम अपनी लय को सेमीफाइनल में भी बरकरार रखना चाहेगी। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने अभी अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है। भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और बेन स्टोक्स को रोकने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
5 of 10
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले पांच ICC टूर्नामेंट्स में नॉकआउट से आगे नहीं बढ़ा भारत
भारतीय टीम ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद से वह आईसीसी के टूर्नामेंट्स में नॉकआउट चरण से आगे नहीं बढ़ा है। 2014 का टी-20 विश्वकप फाइनल, 2015 का वनडे विश्वकप सेमीफाइल, 2016 का टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2019 वनडे विश्वकप सेमीफाइनल में भारतीय टीम हार गई थी। आईसीसी के पिछले पांच टूर्नामेंट्स के नॉकआउट चरण से भारतीय टीम आगे नहीं बढ़ सकी है। भारत इस बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह पहला आईसीसी टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
6 of 10
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान रोहित को आना होगा फॉर्म में
कप्तान रोहित शर्मा अपने स्तर के अनुसार इस टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं। उन्होंने सुपर 12 के पांच मैचों में सिर्फ 89 रन बनाए। सुनील गावस्कर उम्मीद जता चुके हैं कि रोहित ने नाॅकआउट चरण के लिए अपने खाते के रन बचाकर रखे होंगे। वह निश्चित रूप से सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को अभ्यास के दौरान हाथ में लगी चोट को भूलकर रोहित शर्मा, मार्क वुड या उनके संभावित सब्सटिट्यूट खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन का सामना करने के दौरान शॉट पुल करने से नहीं चूकेंगे। आलोचकों को जवाब देने के लिए रोहित को गुरुवार को बड़ी पारी खेलनी होगी।
विज्ञापन
7 of 10
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट की रशीद और सूर्यकुमार की सैम से प्रतिद्वंद्विता
विराट कोहली को अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी आदिल राशिद को बखूबी जवाब देना होगा। इंग्लैंड में मौजूद क्रिस जॉर्डन, डेविड विली और आदिल रशीद कोहली को टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो-दो बार आउट कर चुके हैं। वहीं, मोईन ने कोहली को टी20 में एक बार आउट कर चुके। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा सूर्यकुमार यादव होंगे, जो इस विश्व कप में अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार इस विश्व कप में पांच मैचों में 193.97 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार और सैम करन की टक्कर देखने को मिल सकती है। ऑलराउंडर में भारत के पास हार्दिक पंड्या हैं, तो इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स हैं।
8 of 10
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत या कार्तिक, अक्षर या चहल में से कौन?
सेमीफाइनल में भारतीय टीम अंतिम एकादश में दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत में से किसे अंतिम एकादश में शामिल करती है, इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। वहीं, अक्षर पटेल को बरकरार रखा जाता है या फिर युजवेंद्र चहल को मौका मिलेगा। यह स्पष्ट नहीं है। अगर पंत खेलते हैं तो भारतीय टीम मैनेजमेंट इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सके अक्षर को बैठा सकता है। उनकी जगह चहल खेल सकते हैं। चहल का टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है।
9 of 10
एडिलेड ओवल स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
एडिलेड में टॉस जीतने वाली टीम नहीं जीती है एक भी मैच
एडिलेड ओवल में अब तक 11 टी-20 मैच हो चुके हैं। इनमें से टॉस जीतने वाली टीम एक बार भी इस मैदान पर नहीं जीती है। भारत ने यहां दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। यहां पर विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है। इंग्लैंड ने भी इस मैदान पर एक मैच खेला और उसमें उसे जीत मिली है। ऐसी स्थिति में दोनों ही टीमों में कोई भी कप्तान टॉस नहीं जीतना चाहेगा।