फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG T20 PHOTOS: आखिरकार भारतीय टीम से जुड़े शमी, कोलकाता में बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर किया अभ्यास

Mon, 20 Jan 2025 09:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अपने बाएं घुटने पर भारी पट्टी बांधकर शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में शुरुआत में छोटे रनअप के साथ धीमी गेंदबाजी की और फिर पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी की गति को बढ़ाया।
विज्ञापन
1 of 5
शमी - फोटो : PTI
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के शुरुआती मैच से पहले रविवार को यहां जब अपने तीन घंटे के अभ्यास सत्र के लिए एकत्र हुई तो सभी की नजरें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर थी। चोट के कारण 14 महीने के लंबे अंतराल पर राष्ट्रीय टीम में वापसी करते हुए शमी ने एक घंटे से अधिक समय तक पूरी लय में गेंदबाजी की।
विज्ञापन

2 of 5
शमी - फोटो : PTI
अपने बाएं घुटने पर भारी पट्टी बांधकर शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में शुरुआत में छोटे रनअप के साथ धीमी गेंदबाजी की और फिर पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी की गति को बढ़ाया। उन्होंने लगभग एक घंटे तक गेंदबाजी करने के बाद क्षेत्ररक्षण अभ्यास में भी हिस्सा लिया। शमी की फिटनेस को लेकर संदेह था। उन्होंने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाजों को अपनी गति और सटीक लाइन लेंथ से परेशान कर हर तरह की चिंताओं को दूर किया।
विज्ञापन

3 of 5
शमी - फोटो : PTI
इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उनके खिलाफ कुछ आक्रामक शॉट लगाए। गेंदबाजी अभ्यास खत्म करने के बाद उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से बातचीत की। शमी को टी20 टीम में शामिल किया जाना एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि टीम 19 फरवरी से दुबई और पाकिस्तान में शुरू होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने तेज आक्रमण को मजबूत करना चाहती है।

4 of 5
शमी - फोटो : PTI
जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है ऐसे में शमी की फिटनेस भारत की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शमी ने घरेलू क्रिकेट से वापसी करने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के बाद विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में भी भाग लिया। हालांकि, अभ्यास सत्र के दौरान एक बार शमी लंगड़ाते हुए वापस ड्रेसिंग रूम भी गए थे, लेकिन कुछ ही समय में वापस लौटे और फिर पूरे दमखम के साथ गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमी - फोटो : PTI
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। भारतीय टीम के एक अधिकारी ने कहा, 'अर्शदीप के अलावा पूरी टीम यहां है।' जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने रविवार को विश्राम करने का फैसला किया। टीम सोमवार को अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें