भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 प्रारूप में हमेशा ही कड़ी टक्कर देखने मिली है और इस बार भी प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद होगी। दोनों टीमें सीमित ओवरों के बाद इस साल जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेंगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है। अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमें सीमित ओवरों के प्रारूप में चुनौती पेश करेंगी। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 प्रारूप में हमेशा ही कड़ी टक्कर देखने मिली है और इस बार भी प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद होगी। दोनों टीमें सीमित ओवरों के बाद इस साल जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ICC
भारत ने घोषित की थी टीम
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुआई में हाल ही में टीम घोषित की थी। इस सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह मिली है जो 14 महीने बाद भारतीय जर्सी में दिखेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ही टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तानी का जिम्मा संभालते दिखेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
इंग्लैंड ने भले ही भारतीय टीम को चुनौती दी है, लेकिन टी20 के आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। भारत और इंग्लैंड के बीच ओवरऑल अबतक कुल 24 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड टीम 11 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में सफल रहा है। वहीं, भारतीय जमीन पर भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली है, लेकिन यहां भी भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है। भारत में दोनों टीमें कुल 11 बार आमने-सामने आई हैं जिसमें से भारतीय टीम छह बार जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि इंग्लैंड ने पांच मैचों में सफलता प्राप्त की है।
4 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
भारत को हराना नहीं आसान
टी20 प्रारूप में भारत को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है। हालांकि, भारतीय टीम के खिलाफ इस प्रारूप में जीत हासिल करने में इंग्लैंड का कोई तोड़ नहीं है। शीर्ष टीमों में इंग्लैंड ऐसी टीम है जिसका भारत के खिलाफ जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है। इंग्लैंड ने 24 में से 11 बार भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज की है और उसका जीत प्रतिशत 45.80 प्रतिशत है जो अन्य टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का जीत का प्रतिशत भी भारत के खिलाफ बेहतर है। ओवरऑल बात करें तो किसी भी टीम के लिए भारत को उसकी जमीन पर हराना आसान नहीं है। टी20 में भारत पिछले कुछ समय से अजेय चल रहा है।