फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पंत के खास 'समरसॉल्ट' सेलिब्रेशन को उनके सर्जन ने बताया गैरजरूरी, जानें वजह, ऋषभ की तारीफ भी की

Mon, 30 Jun 2025 10:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डॉक्टर ने कहा, 'ऋषभ ने जिमनास्ट के तौर पर ट्रेनिंग ली है। वह काफी फुर्तीले हैं और उनके पास बहुत लचीलापन है। यही कारण है कि वह समरसॉल्ट सेलिब्रेशन कर पा रहे हैं।'
विज्ञापन
1 of 4
पंत समरसॉल्ट सेलिब्रेशन - फोटो : Twitter
साल 2022 में ऋषभ पंत की घातक कार दुर्घटना के बाद उनका इलाज करने वाले उनके सर्जन डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने समरसॉल्ट सेलिब्रेशन को अनावश्यक बताया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद पंत ने लीड्स में अपने सेलिब्रेशन से फैंस और विशेषज्ञों, दोनों को चौंका दिया था। हालांकि, द टेलीग्राफ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, डॉ पारदीवाला ने कहा कि पंत ने एक जिमनास्ट के रूप में ट्रेनिंग ली है और इसे करने के लिए उनके पास पर्याप्त प्रशिक्षण और चपलता है। हालांकि, उन्हें लगता है कि इस कलाबाजी की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
पंत - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'ऋषभ ने जिमनास्ट के तौर पर ट्रेनिंग ली है। वह काफी फुर्तीले हैं और उनके पास बहुत लचीलापन है। यही कारण है कि वह समरसॉल्ट सेलिब्रेशन कर पा रहे हैं। यह एक अच्छी तरह से अभ्यास और सिद्ध कदम है, अनावश्यक हालांकि!' प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन, डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने उस दिन को याद किया जब पंत को दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर चोटों के बाद मुंबई के एक अस्पताल में लाया गया था। दिनशॉ ने बताया कि पंत ने उपस्थित डॉक्टर से पहला सवाल पूछा था 'क्या मैं फिर से खेल पाऊंगा?' 
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
पंत 30 दिसंबर, 2022 को दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जाते समय अपनी कार से नियंत्रण खो बैठे थे, जो एक डिवाइडर से टकरा गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें कार से बाहर निकाला गया और पारदीवाला ने कहा, 'ऋषभ पंत भाग्यशाली थे कि वह बच गए। जब वह पहली बार अस्पताल में आए, तो उनका दाहिना घुटना अव्यवस्थित था। उनके दाहिने टखने में भी चोट लगी थी, कई अन्य मामूली चोटें भी थीं। उनकी त्वचा पर भी असर पड़ा था।'
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत ने आईपीएल में शतक के बाद समरसॉल्ट किया - फोटो : ANI
हालांकि, इलाज और रिहैब के बाद अब पंत क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने वापसी के बाद से भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी जीती। आईपीएल 2025 में शतक जड़ा। तब शतक लगाने के बाद उन्होंने पहली बार दुनिया के सामने समरसॉल्ट सेलिब्रेशन किया था। अब इंग्लैंड में लीड्स में दो पारियों में दो शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें