फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: कुलदीप को प्लेइंग-11 रखना चाहते हैं कप्तान गिल, लेकिन बताई किस मजबूरी की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे

Mon, 07 Jul 2025 05:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल करने का विवादास्पद निर्णय कारगर साबित हुआ, क्योंकि इस हरफनमौला ने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया।
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप, गिल और सुंदर - फोटो : ANI
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि कुलदीप यादव जैसे विकेट लेने वाले स्पिनर को प्लेइंग-11 में रखना हमेशा आकर्षक होता है, लेकिन लीड्स में निचले क्रम के दो बार सस्ते में आउठ होने के बाद बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
स्टोक्स को आउट करने पर सुंदर को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : ANI
सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल करने का निर्णय कारगर साबित हुआ, क्योंकि इस हरफनमौला ने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। भारत लॉर्ड्स टेस्ट में भी इसी रणनीति के साथ उतरेगा। पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में जीत के साथ वापसी करने के बाद गिल ने कहा, 'जब आपके पास कुलदीप जैसा गेंदबाज हो तो यह बहुत लुभावना होता है। मैं वाशिंगटन को इसलिए खिलाना चाहता था क्योंकि उनकी मौजूगदी से हमारी बल्लेबाजी मजबूत होती है।'
विज्ञापन

3 of 5
सुंदर - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे और वाशिंगटन के बीच साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई। यह साझेदारी नहीं होती तो शायद हमारी बढ़त 70-80-90 रन होती, जो मनोवैज्ञानिक रूप से 180 रन की बढ़त से बहुत अलग है।' गिल ने कहा कि इंग्लैंड में इस्तेमाल होने वाली ड्यूक गेंद जब थोड़ी पुरानी और नरम हो जाती है तो स्पिनरों के पास मैच को नियंत्रित करने का अधिक मौका होता है।

4 of 5
भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारतीय कप्तान ने कहा, 'जैसा कि हमने उम्मीद की थी पांचवें दिन भी गेंद को पिच से ज्यादा टर्न नहीं मिल रही था, ऐसा तभी हो रहा था जब गेंद ‘रफ’ पर टप्पा खा रही थी।' इंग्लैंड के एक पत्रकार ने गिल से कहा कि यह एजबेस्टन में भारत की पहली जीत है। उन्होंने 336 रनों की जीत के बाद उनकी भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनका ध्यान सीरीज जीतने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय टीम - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'मैंने टेस्ट मैच से पहले भी कहा था कि मैं वास्तव में आंकड़ों या इतिहास में विश्वास नहीं करता। पिछले 50-60 वर्षों में हमने अलग-अलग हालात और विभिन्न टीमों के साथ यहां पर सिर्फ सात मैच खेले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है, जो इंग्लैंड में आकर उन्हें हराने और यहां से सीरीज जीतने की क्षमता रखती है। हमारे पास सही लय है। अगर हम संघर्ष करते रहे, तो मुझे लगता है कि यह यादगार सीरीज में से एक होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें