फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Birthday: कभी थे टिकट कलेक्टर, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं धोनी, बाइक कलेक्शन देख चौंक जाएंगे

Mon, 07 Jul 2025 04:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी ने अपने दम पर केवल शोहरत ही नहीं बल्कि इज्जत, काफी पैसा और एक शानदार लग्जरी लाइफ भी कमाई है। धोनी करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, कार और बाइक के लग्जरी कलेक्शन के मालिक हैं।
विज्ञापन
1 of 13
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को 44 साल के हो गए। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियन्स ट्रॉफी, तीनों खिताब जीते हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम 18 महीने तक दुनिया की नंबर एक टीम भी रही। पिछले महीने धोनी को 2025 के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

2 of 13
धोनी - फोटो : instagram/Twitter
धोनी ने सबसे पहले टिकट कलेक्टर की नौकरी ज्वाइन की थी। रेलवे की तरफ से खेलते हुए उनका चयन घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ जहां धोनी ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया। भारतीय क्रिकेट में जगह मिलने के बाद पहला टी-20 विश्वकप जिताते ही धोनी को नई पहचान मिली। फिर उन्होंने 2011 में भारत को वनडे विश्व चैंपियन भी बनाया और 2013 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।
विज्ञापन

3 of 13
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी - फोटो : ANI
धोनी ने लगभग पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन लगातार घुटने की चोट से परेशान रहने के बावजूद आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे हैं। इस साल के आईपीएल में धोनी ने अधिकांश समय सुपरकिंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह जिम्मेदारी संभाली क्योंकि वह कोहनी की चोट के कारण बाहर हो गए थे। उनकी अगुआई में टीम ने सत्र के अंत में कुछ प्रभावशाली जीत दर्ज की।

4 of 13
धोनी - फोटो : ANI
पिछले कुछ वर्षों में धोनी की आक्रामक बल्लेबाजी की धार भी कुछ कुंद हुई है। धोनी ने कुछ मैच में आठवें क्रम में भी बल्लेबाजी की लेकिन क्षमता में गिरावट के बावजूद इस सुपरस्टार के प्रशंसकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है और आईपीएल के दो महीने के दौरान वह जहां भी खेले वहां स्टेडियम खचाखच भरा रहा। सुपरकिंग्स ने अपने पांचों आईपीएल खिताब धोनी के नेतृत्व में जीते और फ्रेंचाइजी 2026 सत्र में एक बार फिर अपने थाला की वापसी की उम्मीद कर रही है। धोनी ने हालांकि ऐसा कोई वादा नहीं किया है।
विज्ञापन

5 of 13
धोनी - फोटो : PTI
धोनी ने कहा था, 'यह निर्भर करता है। मैं फिर से यही कहूंगा कि मेरे पास निर्णय लेने के लिए चार-पांच महीने का समय है, मुझे यह तय करने की कोई जल्दी नहीं है कि क्या करना है। हर साल शरीर को फिट रखने के लिए 15 प्रतिशत अधिक प्रयास करना पड़ता है- यह मत भूलिए कि यह शीर्ष स्तर का क्रिकेट है। यह पेशेवर क्रिकेट है, आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है और हमेशा प्रदर्शन ही मायने नहीं रखता है क्योंकि अगर क्रिकेटर प्रदर्शन के कारण संन्यास लेना शुरू कर देते हैं तो उनमें से कुछ 22 साल की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे।'
विज्ञापन

6 of 13
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'यह देखना महत्वपूर्ण है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आपकी फिटनेस कैसी है और आप टीम में कितना योगदान दे सकते हैं और टीम को आपकी जरूरत है या नहीं।' धोनी फिलहाल सुर्खियों से दूर अपने गृहनगर रांची में समय बिता रहे हैं। उन्होंने जेएससीए के अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाया और केक काटा। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।
विज्ञापन

7 of 13
धोनी - फोटो : instagram/Twitter
धोनी ने सबसे पहले टिकट कलेक्टर की नौकरी ज्वाइन की थी। रेलवे की तरफ से खेलते हुए उनका चयन घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ जहां धोनी ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया। भारतीय क्रिकेट में जगह मिलने के बाद पहला टी-20 विश्वकप जिताते ही धोनी को नई पहचान मिली। फिर उन्होंने 2011 में भारत को वनडे विश्व चैंपियन भी बनाया और 2013 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।

8 of 13
धोनी - फोटो : instagram/Twitter
धोनी ने अपने दम पर केवल शोहरत ही नहीं बल्कि इज्जत, काफी पैसा और एक शानदार लग्जरी लाइफ भी कमाई है। धोनी करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, कार और बाइक के लग्जरी कलेक्शन के मालिक हैं। धोनी सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं, हालांकि, उनका पहनावा और वेशभूषा साधारण रहता है। इतनी संपत्ति होने के बावजूद वह बेहद जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। धोनी होटल से लेकर एयरस्पेस के मालिक भी हैं। चलिए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में...

9 of 13
धोनी - फोटो : instagram/Twitter
एमएस धोनी का आलीशान घर
महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं। वहां उनका महल जैसा आलीशान बंगला है। वर्ष 2017 में धोनी इस बंगले में शिफ्ट हुए थे। उनके घर का नाम 'कैलाशपति' है। इसके पहले धोनी रांची के हरमू हाउसिंग के तीन मंजिला मकान में रहा करते थे। धोनी का मुंबई में भी एक बंगला हैं। इसके अलावा देहरादून में भी धोनी का खूबसूरत बंगला है, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में लगभग 17.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

10 of 13
धोनी - फोटो : instagram/Twitter
धोनी का कार व बाइक कलेक्शन
क्रिकेटर धोनी को बाइक्स का शौक है। उनके बाइक कलेक्शन में कई महंगी टू-व्हीलर्स हैं। फिलहाल, आज उनकी मोटरसाइकिलों की गिनती 100 के पार है। क्रिकेट मैच से कुछ पैसे कमाने के बाद उन्होंने सबसे पहले एक सेकेंड हैंड यामाहा आरएक्स 100 खरीदा था। हालांकि, जो बाइक उन्होंने पहली बार फुल पेमेंट से खरीदी, वह थी यमाहा आरडी 350 राजदूत। धोनी हाल ही में रांची की सड़कों पर यह बाइक दौड़ाते हुए दिखे थे। वह सिर्फ बाइक्स रखते नहीं हैं, बल्कि पुरानी बाइक्स का समय समय पर मरम्मत भी करवाते हैं। इसके अलावा उनकी बाइकों में Confederate Hellcat X32, हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 शामिल हैं। माही की पहली बाइक यामाहा आरडी 350 थी। धोनी के पास बेहद लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है। माही के बंगले में हमर एच2, निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 सजी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

11 of 13
धोनी - फोटो : instagram/Twitter
धोनी की कमाई
माही की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट मैच, एडवरटाइजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट है। आईपीएल में सीएसके की टीम में शामिल माही को चार करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट या विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। धोनी एक टीवी विज्ञापन के लिए साढ़े तीन करोड़ से छह करोड़ तक चार्ज करते हैं। धोनी सालाना 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।

12 of 13
केक खिलाते धोनी - फोटो : instagram
एमएस धोनी की कंपनी
रीति स्पोर्ट्स के नाम से धोनी की एक मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी है। यह कंपनी दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों का मैनेजमेंट का काम संभालती है। माही की कपड़े और फुटवियर ब्रांड कंपनी भी है। साथ रही फूड एंड बेवरेज में भी धोनी ने निवेश किया है। एमएस धोनी एक फिटनेस कंपनी के मालिक हैं। धोनी ने हॉकी और फुटबॉल टीम में निवेश किया है। धोनी ने बेंगलुरु में एक स्कूल की शुरुआत की, जिसका नाम 'एम एस धोनी ग्लोबल स्कूल इंग्लिश मीडियम है'। ड्रोन कंपनी और फूड कंपनी में भी धोनी की हिस्सेदारी है। रांची में धोनी का एक होटल भी है, जिसका नाम माही रेसीडेंसी है।
विज्ञापन

13 of 13
धोनी - फोटो : instagram
धोनी की नेट वर्थ
धोनी की कुल संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 1000 करोड़  से ज्यादा रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। आईपीएल मैच, एडवरटाइजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा उन्होंने कई कंपनियों में निवेश भी किए हैं। वह 10 से अधिक कंपनियों में करोड़ के निवेश से मोटी कमाई करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें