फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: दूसरे मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, विराट की कप्तानी में दर्ज हुए कई शर्मनाक आंकड़े

Sat, 27 Mar 2021 08:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC
भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेले गए दूसरे टी-20 में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में खूब चौके-छक्के की बरसात हुई। इस दौरान दोनों ही टीमों के गेंदबाज बेबस नजर आए। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के 337 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने आसानी से मुकाबला अपने नाम किया और सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। मैच के दौरान कई कीर्तिमान और अनचाहे रिकॉर्ड भी बने, ऐसे में आइए जानते हैं उन सभी रिकार्ड्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 9
बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो की आतिशी पारी - फोटो : ट्विटर @BCCI @StarSportsIndia
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया है। यही नहीं ओवरऑल भारत के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने के मामले में इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 359 और न्यूजीलैंड ने 348 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया है।
विज्ञापन

3 of 9
बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो की आतिशी पारी - फोटो : ट्विटर @starsportsIndia
इंग्लैंड की टीम ने मैच में कुल 20 छक्के लगाए। यह चौथी बार है जब इंग्लैंड की टीम ने वनडे की एक पारी में 20 से अधिक छक्के लगाए हैं। उनके अलावा वेस्टइंडीज ने दो बार यह कमाल किया है। 

4 of 9
बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपने सर्वाधिक छक्के लगाए। इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरी ऐसी टीम है जिसने भारत के खिलाफ एक वनडे मैच में 20 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
क्रुणाल पांड्या - फोटो : twitter
क्रुणाल पांड्या भारत की तरफ से एकदिवसीय मैच में सबसे महंगा ओवर डालने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दूसरे वनडे में अपने पांचवें ओवर में कुल 28 रन लुटाए। बेन स्टोक्स ने उनके इस ओवर में तीन छक्के जड़े। भारत की तरफ से सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड अभी भी युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 30 रन लुटाये थे। 
विज्ञापन

6 of 9
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड की यह भारत के खिलाफ पहली जीत थी। इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे और दोनों मुकाबले भारत ने ही जीते थे।
विज्ञापन

7 of 9
जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने 13वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई है। वह इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इनसे पहले जो रुट और इयोन मॉर्गन ने 12 बार शतकीय साझेदारी की थी। 

8 of 9
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 10000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे और सबसे तेज यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें