फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा: इन पांच गलतियों की वजह से भारत ने गंवाया मैच, दूसरे वनडे में इंग्लैंड की जीत

Sat, 27 Mar 2021 08:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने अपने बल्लेबाजों के दम पर जीत हासिल की। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने जोरदार वापसी करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे और भारत के 337 रन के विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने यहां कई बड़ी गलतियां की और मैच गंवा बैठी, ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया द्वारा की गई गलतियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
rohit dhawan
रोहित-धवन की धीमी शुरुआत:
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने बेहद धीमी शुरुआत की। धवन जहां चौथे ही ओवर में 17 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए वहीं रोहित ने 25 गेंदों में 25 रन बनाए। दोनों ही खिलाड़ी पहले पावरप्ले में टीम के लिए रन नहीं जोड़ पाए और भारतीय टीम ने शुरू के 10 ओवर में दो विकेट खोकर 41 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ट्विटर
पावरप्ले में फिर विकेट नहीं निकाल पाए गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजों की जोड़ी लगातार दूसरे मैच में पावरप्ले में विकेट निकालने में नाकाम रही। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय की जोड़ी ने लगातार दूसरी बार शतकीय साझेदारी की और पावरप्ले में भी खूब रन बनाए।

4 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर
खराब गेंदबाजी:
पुणे के इस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह से बिखरी नजर आई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे और मैदान की चारों तरफ से चौके-छक्के लगाए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 20 से अधिक छक्के लगाए जिसमें बेन स्टोक्स ने अकेले 10 छक्के जड़े।
विज्ञापन

5 of 6
हर्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें स्पेशलिस्ट गेंदबाज की कमी
भारतीय टीम ने इस मैच में सिर्फ पांच गेंदबाजों का ही इस्तेमाल किया। इसमें भी उसके पास कोई पांचवां स्पेशलिस्ट गेंदबाज नहीं था। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में एक भी ओवर की गेंदबाजी नहीं की। जबकि उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या पूरी तरह से फ्लॉप रहे 12 की इकॉनमी से रन लुटाए। उनके अलावा मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव ने भी निराश किया और काफी महंगे साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
खराब कप्तानी और प्लेइंग इलेवन का चयन
विराट कोहली की कप्तानी भी इस मैच में कमजोर नजर आई। वह अपने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल करने में असफल रहे। कुलदीप को लगातार गेंदबाजी देना और अपने गेंदबाजों को सही तरीके से रोटेट नहीं करना भी टीम के खिलाफ गया। यही नहीं एकदिवसीय मैच में चार प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरना भी टीम के लिए महंगा साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें