फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI: क्या कुलदीप की होगी छुट्टी? निर्णायक मुकाबले में ऐसी हो सकती है भारत की अंतिम एकादश

Sun, 28 Mar 2021 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और अब रविवार यानी 28 मार्च को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भी पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ऐसे में गेंदबाजों के लिए यहां एक बार फिर से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले में बल्लेबाजों का ही दबदबा रहा है। 

बात करें भारतीय टीम की तो शुक्रवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में उसे पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों की कमी खली जबकि छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी ही नहीं की। इसे देखते हुए ऐसी उम्मीद है कि निर्णायक मुकाबले में टीम की गेंदबाजी को मजबूत किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया की संभावित एकादश...
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @BCCI
ओपनर्स:
भारत के लिए शुरुआत के दोनों वनडे में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की है। हालांकि दोनों खिलाड़ी अभी तक कोई बड़ी साझेदारी करने और टीम को तेज शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं। बावजूद इसके टीम उनके साथ ही उतरना चाहेगी और उनसे एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद करेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली, केएल राहुल - फोटो : social media
मध्यक्रम:
टीम इंडिया के मध्यक्रम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसे में यहां फिर से विराट कोहली और केएल राहुल तीसरे-चौथे स्थान पर खेलते दिखेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में भी टीम को बल्लेबाजी में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। 

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
ऋषभ पंत को टीम ने दूसरे वनडे में चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह शामिल किया और उन्होंने भी इस फैसले को सही साबित किया। पंत ने 40 गेंदों में 77 रन की पारी खेली और विकेटकीपिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में उनकी जगह भी पक्की है। वहीं ऑलराउंडर की बात करें तो टीम के पास हार्दिक पांड्या का विकल्प है लेकिन वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में उनके स्थान को लेकर टीम मैनेजमेंट कोई फैसला ले सकती है और उनकी जगह पर अतिरिक्त गेंदबाज को खिला सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
युजवेंद्र चहल - फोटो : social media
स्पिनर्स:
कुलदीप यादव शुरू के दोनों मुकाबले में बेअसर और काफी खर्चीले रहे हैं, ऐसे में उनका पत्ता कट सकता है और उनकी जगह युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं क्रुणाल यादव की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को आजमाया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ट्विटर
तेज गेंदबाज:
भारतीय टीम ने शुरुआत के दोनों मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को तेज गेंदबाजी के रूप में आजमाया है। इन सभी ने मैच में ठीक ठाक ही गेंदबाजी की है लेकिन कोई भी गेंदबाज पावरप्ले में भारत को सफलता नहीं दिला पाया है। ऐसे में आखिरी मुकाबले में टी नटराजन को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
संभावित एकादश:
रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या/टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल

भारतीय स्क्वॉड:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (सीरीज से बाहर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें